स्वजन का आरोप है कि पुलिसकर्मी पंकज जैन को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे तो वह स्वस्थ थे और बात भी कर रहे थे। इसका वीडियो भी बनाया गया है। लेकिन इसके बाद एमवाय अस्पताल में उन्हें उपचार ही नहीं मिला, जिसके कारण उनकी मौत हुई है। साथ ही बताया कि हमें उनकी अस्थियां मिल गई हैं।
By Vinay Yadav
Publish Date: Thu, 29 May 2025 09:47:40 PM (IST)
Updated Date: Thu, 29 May 2025 09:54:09 PM (IST)
HighLights
- मांगलिया क्षेत्र में पुलिस को मृतक घायल अवस्था में मिले।
- पहले निजी और फिर एमवाय अस्पताल लेकर आए।
- लेकिन पुलिस ने उन्हें ढूंढने का प्रयास नहीं किया।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। हमारी पुलिस गुम व्यक्तियों को जल्दी ढूंढने के लिए बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद भी व्यक्ति को लावारिस बताकर पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना के बाद स्वजन एमवाय अस्पताल पहुंचे और परिसर में हंगामा किया। दरअसल पंकज जैन(51) निवासी कोटा गुमास्ता नगर रिश्तेदार के यहां आए थे। 25 मई की रात में वह घर से बाहर निकले और फिर नहीं मिले। इस पर स्वजन ने द्वारकापुरी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। उनका मोबाइल ट्रक ड्राइवर को मिला था।

Source link
#गम #वयकत #क #लवरस #बतकर #पलस #न #कय #अतम #ससकर #परजन #न #असपतल #म #कय #हगम



Post Comment