अशोकनगर के मुंगावली की डिपो कॉलोनी में रविवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। सुबह करीब 5 बजे एक पुराना नीम का पेड़ कच्चे मकान पर गिर गया। इस हादसे में जय सिंह जादव की ढाई साल की बेटी स्वार्थी जादव गंभीर रूप से घायल हो गई।
.
घटना के समय बच्ची घर में सो रही थी। पेड़ गिरने से कच्चा मकान धराशायी हो गया। घर की छान-छप्पर में पर रखा एक पत्थर टूटकर बच्ची पर गिर गया। पेड़ गिरने की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने टहनियां हटाकर घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
घायल बच्ची को तत्काल मुंगावली सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान दोपहर में बच्ची की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Source link
#घर #पर #गर #पड़ #बचच #क #दबन #स #मत #मगवल #म #चखपकर #सनकर #महलल #वल #न #क #मदद #उपचर #क #दरन #दम #तड़ #Ashoknagar #News



Post Comment