Last Updated:
इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन में भारतीय चुनौती खत्म हो गई है. सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हार गई. इसके साथ भारतीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. जकार्ता से भारतीय…और पढ़ें
इंडोनेशिया ओपन में भारतीय चुनौती खत्म हो गई.
नई दिल्ली. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़यों का इंडोनेशिया ओपन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा.कोई भी खिलाड़ी सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाया. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष पुरुष युगल टीम शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के मैन वेई चोंग और टी काई वुन से हारकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गई. 2023 में खिताब जीतने वाली भारतीय जोड़ी को मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ 43 मिनट तक चले मुकाबले में 19-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा. मलेशिया की टीम की पांच मुकाबलों में भारतीय जोड़ी के खिलाफ यह पहली जीत है.
भारतीय जोड़ी हालांकि आसानी से हार मानने के लिए तैयार नहीं थी और उन्होंने जल्द ही स्कोर 16–18 कर दिया. मलेशिया की टीम ने हालांकि इसके बाद चार मैच प्वाइंट हासिल किए और बिना किसी परेशानी के जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई.

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें
Source link
#जकरत #स #खल #हथ #लटग #भरतय #शटलर #सतवकचरग #जड #हर



Post Comment