×
‘जब तक नहीं मिलेगा न्याय, उबलती रहेगी चाय’ ये है 498 वाले बाबा की चाय.. | chai wala STORY OF 498 CHAI WALA KK DHAKAD

‘जब तक नहीं मिलेगा न्याय, उबलती रहेगी चाय’ ये है 498 वाले बाबा की चाय.. | chai wala STORY OF 498 CHAI WALA KK DHAKAD

देखें वीडियो-

दहेज प्रताड़ना की धारा है 498A

498 A कानून और न्यायिक क्षेत्र में पूर्व भारतीय दंड संहिता की जानी पहचानी धारा है जो कि दहेज प्रताड़ना के लिए लगाई जाती है। केके धाकड़ पर भी उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था और वो अब मुकदमे का सामना कर रहे हैं। कानूनी और न्यायिक लड़ाई अपनी जगह है और धाकड़ भी अदालत में अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन आम लोगों का ध्यान इस धारा की ओर जाए इस उद्देश्य से वो 498 नाम से चाय की दुकान चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें

लाड़ली बहनों के खाते में इस दिन आएगी जून महीने की किस्त..

घर बार छोड़कर ससुराल में खोली दुकान

केके धाकड़ अठाना का अपना घर बार छोड़कर ससुराल में दुकान खोलकर 498 के खिलाफ बिगुल बजाए हुए हैं। वे खुद को निर्दोष मानते हैं पर कहते हैं कि अदालत की ओर से बेगुनाह घोषित होने और बरी किए जाने तक वे अंता में डटे रहेंगे। उन्होंने अपने संकल्प के होर्डिंग भी टांग रखे हैं, जिन पर लिखा है जब तक नहीं मिलता न्याय, तब तक उबलती रहेगी चाय। इसके साथ ही ये स्लोगन भी लिख रहा है- ‘आओ चाय पर करे चर्चा.. 125 में कितना देना पड़ेगा खर्चा’। उन्होंने चाय की दुकान पर वरमाला और एक दूल्हे का सेहरा भी दुकान पर सजा रखा है। साथ ही हाथों में हथकड़ी पहनकर चाय बनती दिखाई है।

यह भी पढ़ें

सोनम रघुवंशी की मेडिकल रिपोर्ट में प्रेग्नेंसी पर बड़ा खुलासा…

KK DHAKAD

मधुमक्खी पालन में कमाया था नाम

केके धाकड़ ने मधुमक्खी पालन में अच्छा नाम कमाया था। 6 जुलाई 2018 को अंता में विवाह करने के बाद उन्होंने पत्नी के साथ वहीं मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण लिया और अठाना आकर इसे व्यवसाय का स्वरूप दिया। उनका इतना नाम हुआ कि वर्ष 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान उनके कारोबार का शुभारंभ करने के लिए अठाना आए। लेकिन इसके एक साल बाद ही अक्टूबर 2022 में पत्नी के रूठकर मायके चले जाने और घरेलू हिंसा व दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराने के बाद सबकुछ बिखर गया। धाकड़ बताते हैं कि धारा 498 ने उन्हें मानसिक तौर पर बहुत परेशान किया है और 498 वाले बाबा की चाय की टपरी उनकी इसी परेशानी से बाहर आने और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश है।

यह भी पढ़ें

रिश्वत की दूसरी किश्त लेते पकड़ाया पुलिस चौकी प्रभारी, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई…

Source link
#जब #तक #नह #मलग #नयय #उबलत #रहग #चय #य #ह #वल #बब #क #चय. #chai #wala #STORY #CHAI #WALA #DHAKAD

Post Comment