×
जमीनी विवाद में पेशाबकांड की भ्रामक खबर फैली:  रीवा में लाठी-डंडे से मारपीट में दो घायल; सड़क पर मिट्टी डालने की बात पर भिड़े – Rewa News

जमीनी विवाद में पेशाबकांड की भ्रामक खबर फैली: रीवा में लाठी-डंडे से मारपीट में दो घायल; सड़क पर मिट्टी डालने की बात पर भिड़े – Rewa News

रीवा में चाकघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मांघी में पुश्तैनी जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद इस कदर बढ़ा कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। झगड़े में कई लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ग

.

इस दौरान इलाके में पेशाब कांड जैसी अफवाह ने तूल पकड़ लिया, जिसे पुलिस ने सिरे से खारिज करते हुए भ्रामक बताया है। एडिशनल एसपी विवेक लाल ने कहा कि घटना में ऐसा कोई तत्व सामने नहीं आया है, न ही कोई वीडियो या साक्ष्य। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जमीन के पुराने विवाद ने पकड़ा तूल घटना के बारे में जानकारी देते हुए मनोज कुमार भुरतिया ने बताया कि वे अपने परिवार के लोगों के साथ सड़क पर मिट्टी डालने गए थे। तभी उनके चाचा का लड़का अलबेला वहां पहुंचा और बाइक सड़क के बीच खड़ी कर दी। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई।

हाईकोर्ट में लंबित है जमीन का मामला बताया जा रहा है कि 50 साल पहले जमीन का बंटवारा हुआ था, लेकिन गांव की 10 बीघा जमीन जो मनोज की दादी के नाम थी, उसका बंटवारा पिछले साल गांव के प्रतिष्ठित लोगों ने किया था। मामला हाईकोर्ट में है और स्टे भी लगा हुआ है।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप मनोज कुमार ने गौरीशंकर, छोटेलाल, द्वारपाल और कृष्ण कुमार पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, गौरीशंकर और छोटेलाल का आरोप है कि मनोज, सचिन और अंश ने उनके साथ मारपीट की। घटना में घायल सचिन और अंश भुरतिया का अस्पताल में इलाज जारी है।

एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेशाब कांड जैसी कोई घटना नहीं हुई है, यह पूरी तरह से अफवाह है। लोगों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही झूठी जानकारियों पर भरोसा न करें।

Source link
#जमन #ववद #म #पशबकड #क #भरमक #खबर #फल #रव #म #लठडड #स #मरपट #म #द #घयल #सडक #पर #मटट #डलन #क #बत #पर #भड़ #Rewa #News

Post Comment