×

ट्रंप ने मस्क की माफी को किया स्वीकार, इस शख्स की पहल से सुधरी बिगड़ी हुई बात | Donald Trump accepts apology from Elon Musk

ट्रंप ने मस्क की माफ़ी को किया स्वीकार

मस्क ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उन्हें पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में की गई कुछ पोस्ट्स को लेकर पछतावा है। मस्क ने यह भी माना कि उन्होंने हद पार कर दी थी। इस बारे में जब व्हाइट हाउस (White House) की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट (Karoline Leavitt) से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ट्रंप को यह बात अच्छी लगी कि मस्क को अपने किए का पछतावा है और इसके साथ ही उन्होंने मस्क की माफी को भी स्वीकार कर लिया।

क्या मस्क को फिर मिलेंगे सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स?

ट्रंप से विवाद के चलते मस्क के सभी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स भी रद्द कर दिए गए थे। ऐसे में जब लेविट से इस बारे में सवाल पूछा गया कि क्या मस्क को फिर से उनके सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स मिलेंगे या नहीं, तो उन्होंने जवाब दिया कि फिलहाल इस बारे में कोई चर्चा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें

अमेरिका में आतंकी हमले की साजिश के आरोप में पाकिस्तानी शख्स का हुआ प्रत्यर्पण

जेडी वेंस की पहल का परिणाम

ट्रंप और मस्क के बीच अब जल्द ही सुलह हो सकती है और यह अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) की पहल का परिणाम है। दरअसल वेंस ने मस्क से इस बारे में फोन पर बात की थी और उन्हें समझाया था।

Elon Musk, Donald Trump and JD Vance
Elon Musk, Donald Trump and JD Vance (Photo – Washington Post)

मस्क ने ट्रंप पर कैसे साधे निशाने?

ट्रंप से विवाद के बीच मस्क ने उनके बारे में कई बातें कही और अलग-अलग तरह से निशाने साधे। मस्क ने ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाकर उनकी जगह वेंस को नया राष्ट्रपति बनाने की बात कही है। मस्क ने ट्रंप का नाम ‘एप्सटीन फाइल्स’ में होने का भी खुलासा किया। मस्क ने कहा कि अगर उन्होंने ट्रंप की मदद नहीं की होती, तो वह अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नहीं जीत पाते। मस्क ने अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने की ओर भी इशारा किया। मस्क ने यह भी कहा कि ट्रंप के टैरिफ से इस साल अमेरिका में मंदी आ जाएगी।

यह भी पढ़ें

भारत से घबराकर पाकिस्तान ने बढ़ाया डिफेंस बजट, जानिए हमसे कितना कमज़ोर है पड़ोसी देश

Source link
#टरप #न #मसक #क #मफ #क #कय #सवकर #इस #शखस #क #पहल #स #सधर #बगड़ #हई #बत #Donald #Trump #accepts #apology #Elon #Musk

Post Comment