विदेशी खिलाड़ी चले जाएंगे, इसलिए आरसीबी को थी जल्दबाजी
सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन ने आरसीबी प्रबंधन से विक्ट्री परेड रविवार को निकालने का आग्रह किया था। प्रशासन का मानना था कि अभी प्रशंसक आरसीबी की जीत को लेकर काफी उतावले हैं, जिससे संख्या बढ़ सकती है। इसके अलावा, कार्यक्रम यदि रविवार को होगा तो प्रशासन को भी तैयारी करने का समय मिल जाएगा। लेेकिन आरसीबी प्रबंधन ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता क्योंकि तब तक विदेशी खिलाड़ी यहां नहीं रुक सकते। यदि वे चले गए को कार्यक्रम का रंग फीका पड़ जाएगा।
बीसीसीआइ का फ्रेंचाइजी के निजी समारोह पर नियंत्रण नहीं :
बीसीसीआइ सचिव देवाजीत सेकिया ने कहा कि यह घटना हमारे लिए आखें खोलने वाली और एक बड़ा सबक है। उन्होंने कहा, हमें सोचना पड़ेगा कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों में हमें क्या करना चाहिए। आइपीएल में हर साल कोई टीम खिताब जीतेगी और उसके घरेलू शहर में जश्न मनेगा। हम सभी फ्रेंचाइजी से भी इस बारे में बात करेंगे। अभी बीसीसीआइ का किसी फ्रेंचाइजी के निजी समारोह पर कोई नियंत्रण नहीं है।
मैं पूरी तरह से टूट गया हूं
आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं पूरी तरह से टूट गया हूं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा, बेंगलूरु में जो भी हुआ, वो काफी दुखदाई है। मेरी संवेदना हर पीडि़त परिवार के साथ हैं। ईश्वर उन्हें ये दुख सहने की शक्ति दी।
Source link
#टरफ #क #लए #सल #इतजर #कय #जशन #क #लए #कछ #दन #और #सबर #कर #लत #इस #दगगज #खलड़ #न #RCB #क #जमकर #लतड़



Post Comment