×
डुप्लीकेट चाबी बनाकर पेंटर ने 25 लाख के आभूषण चुराए, इंदौर की घटना

डुप्लीकेट चाबी बनाकर पेंटर ने 25 लाख के आभूषण चुराए, इंदौर की घटना

कनाड़िया पुलिस के अनुसार साईं वल्लभ अपार्टमेंट संपत हिल्स निवासी तन्मय बसंत कानूनगो द्वारा चोरी की रिपोर्ट लिखवाई है। तन्मय प्रोपर्टी खरीदने बेचने का …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 04 Apr 2026 10:53:58 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Apr 2026 10:58:38 PM (IST)

इंदौर में चोरी की घटना।

HighLights

  1. वहां उसमें संपत हिल्स स्थित फ्लैट की चाबी भी लगी थी।
  2. काम करने के दौरान फ्लैट की जानकारी मिल चुकी थी।
  3. उसने एक डुप्लीकेट चाबी बना ली। आभूषण चुराने लगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। प्रोपर्टी ब्रोकर को पेंटर को स्कूटर की चाबी देना भारी पड़ गया। उसने फ्लैट की डूप्लीकेट चाबी बनवा ली और धीरे धीरे 25 लाख के स्वर्ण आभूषण चुरा लिए। कनाड़िया पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। लाखों रुपये के आभूषण उसने सुनार को बेचना स्वीकार लिया है।

कनाड़िया पुलिस के अनुसार साईं वल्लभ अपार्टमेंट संपत हिल्स निवासी तन्मय बसंत कानूनगो द्वारा चोरी की रिपोर्ट लिखवाई है। तन्मय प्रोपर्टी खरीदने बेचने का व्यवसाय करता है।

उसका सर्व सुविधा नगर में मकान का निर्माण कार्य भी चल रहा है। घर सूना छोड़ने के कारण तन्मय की पत्नी अर्चना ने सोने के आभूषण( चूड़ियां,अंगूठियां,बाजूबंद,मांग टीका,ब्रेसलेट,मंगलसूत्र,गोप चेन,पैंडल,सोने का टूकड़ा,झूमके) सहित अन्य सामान एक थैली में भरकर वाशिंग मशीन में कपड़ों की बीच में छुपा दिए थे।

तन्मय और अर्चना को बार बार निर्माणाधीन मकान देखने के लिए सर्व सुविधा नगर जाना पड़ता था। इसी दौरान तन्मय ने काम के लिए पेंटर राजकुमार ठाकुर को स्कूटर की चाबी दे दी थी।

उसमें संपत हिल्स स्थित फ्लैट की चाबी भी लगी थी। राजकुमार को काम करने के दौरान फ्लैट की जानकारी मिल चुकी थी। उसने मौका देख कर डूप्लीकेट चाबी बना ली और धीरे धीरे आभूषण चुराने लगा।

दो दिन पूर्व अर्चना ने सोने के आभूषण निकाले तो थैली गायब मिली। शुक्रवार को चोरी का केस दर्ज किया और राजकुमार को पूछताछ के लिए बुलाया। उसने प्रारंभिक पूछताछ में चोरी करना स्वीकार लिया और कहा कि कुछ आभूषण सुनार को बेच दिए।

Source link
#डपलकट #चब #बनकर #पटर #न #लख #क #आभषण #चरए #इदर #क #घटन

Post Comment