×
नरसिंहपुर एसपी ने दो घायल युवकों को पहुंचाया अस्पताल:  टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला, घायल जिला अस्पताल रेफर – Narsinghpur News

नरसिंहपुर एसपी ने दो घायल युवकों को पहुंचाया अस्पताल: टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला, घायल जिला अस्पताल रेफर – Narsinghpur News

नरसिंहपुर एसपी मृगाखि डेका ने शनिवार रात सड़क हादसे में घायल मिले दो युवकों को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

.

दरअसल, वे मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने गाडरवाड़ा जा रही थीं। इस दौरान पनारी गांव के पास गाडरवाड़ा रोड पर उन्हें दो युवक घायल अवस्था में मिले।

एसपी ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। दोनों घायलों को वाहन में बैठाकर करेली के शासकीय अस्पताल ले गईं। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

दोनों युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मारी है। घटना की सूचना मिलते ही करेली थाना प्रभारी प्रियंका केवट भी अपने स्टाफ के साथ अस्पताल पहुंचीं। वे टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही हैं।

Source link
#नरसहपर #एसप #न #द #घयल #यवक #क #पहचय #असपतल #टककर #मरन #वल #वहन #क #पत #नह #चल #घयल #जल #असपतल #रफर #Narsinghpur #News

Post Comment