Last Updated:
Udaipur State Level Blind Chess Competition: उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय दृष्टिबाधित शतरंज प्रतियोगिता में 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जो राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं. …और पढ़ें
ब्लाइंड शतरंज
हाइलाइट्स
- उदयपुर में दृष्टिबाधित शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई.
- 23 खिलाड़ियों ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई.
- प्रतियोगिता ने साबित किया कि हौसले के सामने कोई भी कमी बाधा नहीं बनती.
उदयपुर. जरा सोचिए, आंखों से कुछ भी नजर न आए, सामने शतरंज की बिसात बिछी हो और बिना एक भी मोहरा देखे खिलाड़ी ऐसी चालें चले कि सामने वाला चौंक जाए. कुछ ऐसा ही नजारा इन दिनों उदयपुर शहर में देखने को मिल रहा है. यहां राज्य स्तरीय दृष्टिबाधित शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें करीब 23 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. ये सभी खिलाड़ी ना सिर्फ राज्य बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं.
अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी मिल चुकी पहचान
दृष्टिबाधित खिलाड़ियों का ये हुनर ना सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि ये भी साबित करता है कि हौसले और मेहनत के सामने कोई भी कमजोरी आड़े नहीं आती है. समाज में शतरंज को लेकर जागरूकता कम है, लेकिन ये खिलाड़ी बता रहे हैं कि अगर लगन हो, तो अंधकार में भी रोशनी की राह मिल ही जाती है.
Source link
#न #आख #न #रशन.. #फर #भ #शतरज #क #बसत #पर #चलत #खतरनक #चल #दख #Video



Post Comment