58 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वेस्टइंडीज और नेपाल दो साल पहले वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर में एक दूसरे के खिलाफ खेले थे।
नेपाल और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीमों के बीच सितंबर में शारजाह में तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह दोनों देशों के बीच पहली बाइलेटरल सीरीज होगी।
हालांकि, मैच न्यूट्रल ग्राउंड पर खेले जाएंगे, नेपाल इस सीरीज की मेजबान टीम होगी।
क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने इस सीरीज को क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। ये मैच 27, 28 और 30 सितंबर को खेले जाएंगे। इस सीरीज के बाद नेपाल को इसी साल पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालीफायर में भाग लेना है।
CWI के मुख्य कार्यकारी बोले- यह सीरीज क्रिकेट के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का जश्न CWI के मुख्य कार्यकारी क्रिस डेहरिंग ने कहा कि यह सीरीज सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मैचों का एक सेट नहीं है। यह क्रिकेट के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का जश्न है। वर्तमान में वेस्टइंडीज की टी-20 टीम आयरलैंड में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। वहीं नेपाल की टीम स्कॉटलैंड में नीदरलैंड्स के साथ टी20 त्रिकोणीय सीरीज खेल रही है। दो बार के वर्ल्ड कप विजेता वेस्टइंडीज वर्तमान में टी-20 रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं, जबकि नेपाल 18वें स्थान पर है।
__________
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
मार्नस लाबुशेन का डाइविंग कैच:कमिंस के 300 विकेट पूरे, साउथ अफ्रीका ने 13 रन बनाने में 5 विकेट गंवाए; WTC फाइनल के मोमेंट्स

लंदन के द लॉर्ड्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका 138 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए। टीम ने 218 रन की बढ़त बना ली है। पूरी खबर
Source link
#नपलवसटइडज #क #बच #पहल #बइलटरल #ट20 #सरज #सतबर #मनयटरल #वनय #पर #नपल #करग #मजबन #शरजह #म #और #सतबर #क #हग #मच



Post Comment