×
पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप में भारत की दमदार शुरुआत, पहले दिन 4 मेडल आए

पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप में भारत की दमदार शुरुआत, पहले दिन 4 मेडल आए

Last Updated:

भारत के पैरा पारवलिफ्टर एथलीटों ने पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप 2025 के पहले दिन शानदार शुरुआत की. पहले दिन भारत को एक गोल्ड, एक सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित कुल 4 मेडल मिले.

पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप में भारत की शानदार शुरुआत.

बीजिंग. भारत ने बीजिंग पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप के पहले दिन एक स्वर्ण, एक रजत और दो ब्रॉन्ज सहित 4 मेडल जीतकर दमदार प्रदर्शन किया. टूर्नामेंट में 40 से अधिक देशों के शीर्ष पैरा पावरलिफ्टर भाग ले रहे हैं. और यह 2026 विश्व चैंपियनशिप और 2028 पैरालंपिक खेलों की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है.

गुलफाम अहमद ने बेहद प्रतिस्पर्धी पुरुषों की एलीट 59 किग्रा श्रेणी में कांस्य पदक के साथ भारत का खाता खोला. उन्होंने अपने पहले प्रयास में 145 किग्रा वजन उठाया और इसके बाद अपने दूसरे प्रयास में 151 किग्रा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. गुलफाम का 153 किग्रा का तीसरा प्रयास अस्वीकार कर दिया गया लेकिन उनका दूसरा प्रयास भारत को टूर्नामेंट का पहला पदक दिलाने के लिए पर्याप्त था.

पुरुषों की एलीट 72 किग्रा श्रेणी में रामूभाई बंभवा ने अपने पहले प्रयास में 151 किग्रा वजन उठाकर भारत के खाते में एक और कांस्य जोड़ा. हालांकि 155 और 156 किग्रा के उनके अगले दो प्रयास मान्य नहीं हुए लेकिन शुरुआती प्रयास ने उन्हें पोडियम पर स्थान दिलाया.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homesports

पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप में भारत की दमदार शुरुआत, पहले दिन 4 मेडल आए

Source link
#पर #पवरलफटग #वरलड #कप #म #भरत #क #दमदर #शरआत #पहल #दन #मडल #आए

Post Comment