Jewish Killed in Washington: संदिग्ध हत्यारे की पहचान शिकागो के 30 वर्षीय एलियास रोड्रिगेज के रूप में की है। इस घटना से इजरायल – फिलिस्तीन विवाद और बढ़ने की आशंका है। हाल ही में इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि वे पूरे गाजा पर कब्जा करने की तैयारी में हैं।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 22 May 2025 09:29:05 AM (IST)
Updated Date: Thu, 22 May 2025 02:00:26 PM (IST)
HighLights
- अब अमेरिका में धर्म देखकर हमला
- यहूदियों को बनाया गया निशाना
- हमले के वक्त चल रहा था इवेंट
एजेंसी, वाशिंगटन (Jewish Killed in Washington)। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में यहूदियों के धार्मिक स्थल पर गुरुवार को हमला हुआ। हमलावर ने यहूदी संग्रहालय पर गोलीबारी की, जिसमें इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत हो गई।
हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान शिकागो के 30 वर्षीय एलियास रोड्रिगेज के रूप में की है। हिरासत में लिए जाने के बाद उसने ‘फिलिस्तीन को आजाद करो’ का नारा लगाया। नीचे देखिए वीडियो, जब हमलावर को गिरफ्तार किया गया।
हमला उस समय किया गया, जब कैपिटल यहूदी संग्रहालय में एक इवेंट चल रहा था। रात 9 बजे हो रहे इस कार्यक्रम में कुछ अमेरिकी अधिकारी भी मौजूद थे। वहीं, अमेरिका में अपने दो नागरिकों की हत्या के बाद इजरायल भड़क गया है।
प्रेमी जोड़ा था, जो जल्द सगाई करने वाला था…
अमेरिका में इजरायल के राजदूत येचिएल लीटर ने बताया कि हमले में मारे गए इजरायली दूतावास के कर्मचारी एक युवा जोड़ा था, जो एक दूसरे से प्यार करता था। दोनों की पहचान यारोन और सारा के रूप में हुआ है।
यारोन ने सारा से सगाई करने की प्लानिंग की थी और इसके लिए अंगूठी भी खरीदी थी। दोनों ने अगले हफ्ते यरूशलेम जाने की योजना बनाई थी। दोनों की मौत के बाद दूतावास में गम का माहौल है।

यहां भी क्लिक करें – नेतन्याहू करेंगे गाजा पर कब्जा, हमास से समझौते का किया जिक्र; देखें वीडियो
इजरायल बोला- यह आतंकी हमला
इजरायल ने इसे आतंकी हमला बोला और अमेरिका से तत्काल कार्रवाई की मांग की। इजरायल सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है।
अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने इस बात की पुष्टि की है कि वाशिंगटन डी.सी. में कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर गोलीबारी में इजरायली दूतावास से जुड़े व्यक्तियों को निशाना बनाया गया था। यह गोलीबारी संग्रहालय के सामने एफबीआई फील्ड ऑफिस और यूएस अटॉर्नी ऑफिस के ठीक पीछे हुई।
Pam Bondi and the FBI have responded to a deadly shooting outside the Capital Jewish Museum in Washington D.C., where individuals connected to the Israeli embassy were targeted.
The shooting took place in front of the museum, just behind the FBI field office and the U.S.… pic.twitter.com/MROgtMFAaD
— Shadow of Ezra (@ShadowofEzra) May 22, 2025
‼️🇺🇸 BREAKING: Shooting attack in Washington D.C. police have ID the suspected killer of two Israeli embassy staffers outside the Jewish Museum tonight as 30-year-old Elias Rodriguez of Chicago.
After he was in custody, he yelled “Free Palestine”, and told police where he… pic.twitter.com/7wUruNWfJs
— Diligent Denizen 🇺🇸 (@DiligentDenizen) May 22, 2025
2 Israeli embassy staff members shot dead outside the Capital Jewish Museum in Washington, D.C.
According to the police, the shooter shouted “FREE PALESTINE”.
This is terrorism.
pic.twitter.com/Kq9CuHPuFN
— Dr. Maalouf (@realMaalouf) May 22, 2025
Here’s the video of suspect Elias Rodriguez from Chicago, being arrested in DC after shooting a young Jewish couple to death outside the Jewish Museum, shouting “Free Palestine.”
Monster.pic.twitter.com/bnIduHgiDp
— Vivid.🇮🇱 (@VividProwess) May 22, 2025
Source link
#परम #जड #थ #ज #जलद #सगई #करन #वल #थ #वशगटन #म #मर #गए #इजरयल #दतवस #क #दन #करमचरय #क #पहचन #उजगर
Post Comment