9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन गुरुवार दोपहर टेक ऑफ के दो मिनट बाद क्रैश हो गया। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि दुनिया में पहले भी कई विमान हादसे हो चुके हैं और इन हादसों ने कई सितारों की भी जान ले ली है।
सौंदर्या
साउथ एक्ट्रेस सौंदर्या जिन्होंने फिल्म ‘सूर्यवंशम’ में अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाया था, उनकी हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हुई थी। वह सात महीने की गर्भवती थीं। 17 अप्रैल, 2004 को बेंगलुरु के पास एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में उनके और उनके भाई की दुखद मृत्यु हो गई थी। मात्र 31 वर्ष की आयु में उनकी मौत तब हुई थी जब सौंदर्या कर्नाटक के करीमनगर में चुनाव प्रचार के लिए जा रही थीं।
तरुणी सचदेव ‘पा’ फिल्म की बाल कलाकार तरुणी सचदेव की 14 मई 2012 में प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। तरुणी अपने जन्मदिन पर नेपाल की यात्रा पर थीं, तभी उनका प्लेन जोमसम एयरपोर्ट के पास पहाड़ों से टकरा गया। 14 साल की उम्र में जोमसोम हवाई अड्डे के पास अग्नि एयर डोर्नियर 228 दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी।
उनकी मां की भी हादसे में जान चली गई थी। जब ये खबर सामने आई तो बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर दुख जताया था।
इंदर ठाकुर फिल्म ‘नदिया के पार’ में नजर आए इंदर ठाकुर न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता थे, बल्कि वे फैशन डिजाइनर और एयर इंडिया के क्रू मेंबर भी थे। जून 1985 में वे एयर इंडिया फ्लाइट 182 में थे। यह विमान आतंकवादी हमले में उड़ाया गया था।
महज 35 वर्ष की आयु में इंदर ठाकुर की मृत्यु हो गई थी। उनके साथ उनकी पत्नी प्रिया और उनके बच्चे भी थे। ये भारत के इतिहास की सबसे बड़ी एयर ट्रैजेडी मानी जाती है।
जुबैदा बेगम जुबैदा बेगम, जो भारत की पहली बोलती फिल्म ‘आलम आरा’ की हीरोइन रहीं, उनका जीवन किसी फिल्म से कम नहीं था। तलाकशुदा और एक बच्चे की मां होते हुए भी, उन्हें जोधपुर के महाराजा हनवंत सिंह ने दिल से अपनाया।
शाही उम्मेद पैलेस को छोड़कर, महाराजा ने जुबैदा को छोटी रानी का दर्जा दिया, लेकिन दोनों की रहस्यमयी तरीके से एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। बाद में जुबैदा के बेटे की भी सिर कलम कर हत्या कर दी गई।
अलीया हॉलीवुड सिंगर और आर्टिस्ट अलीया, सिर्फ 22 साल की थीं जब 25 अगस्त 2001 को एक प्लेन क्रैश में उनकी मौत हो गई। वह बहामास में शूटिंग कर वापस लौट रही थीं। उनके साथ नौ लोग और थे, सभी की मौत हो गई। विमान में जरूरत से ज्यादा सामान भरा था और पायलट अनुभवहीन था। इस हादसे के बाद पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में आ गई थी।
क्रिश्चियन ओलिवर 2024 में हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर और उनकी दो बेटियां एक छोटे विमान हादसे में मारे गए। ये हादसा 4 जनवरी 2024 को कैरिबियन सागर के पास हुआ। विमान बेक्विया से सेंट लूसिया जा रहा था लेकिन उड़ान भरते ही गिर गया।
क्रिश्चियन ओलिवर ने ‘स्पीड रेसर’ और ‘द गुड जर्मन’ जैसी फिल्मों में काम किया था। वह जर्मनी में जन्मे थे और 51 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।
ऑडी मर्फी ऑडी मर्फी, जो अमेरिकी सैनिक, अभिनेता और गीतकार थे, 28 मई 1971 को वे एक प्राइवेट प्लेन में सफर कर रहे थे। वर्जीनिया के पहाड़ी इलाके में जबरदस्त बारिश, कोहरा और बेहद खराब विजिबिलिटी के बीच उनका विमान एयरो कमांडर 680 क्रैश हो गया।
इस हादसे में ऑडी मर्फी समेत कुल छह लोगों की मौत हुई। उन्हें अमेरिका के प्रतिष्ठित सैनिक कब्रिस्तान में पूरे सम्मान के साथ दफनाया गया था।
Source link
#पलनहलकपटर #हदस #म #मर #गए #फलम #सतर #अमतभ #क #सरयवशम #एकटरस #सदरय #स #लकर #नदय #क #पर #एकटर #तक #क #दरदनक #मत



Post Comment