इंदौर की एक युवती को फरदीन खान ने ‘कमल’ बनकर प्रेम जाल में फंसाया और दो वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। मुस्लिम युवती जोया ने इस्लाम कबूलने का दबाव डाला। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में मामला दर्ज किया।
By Mukesh Mangal
Publish Date: Fri, 20 Jun 2025 08:25:53 PM (IST)
Updated Date: Fri, 20 Jun 2025 08:25:53 PM (IST)
HighLights
- दो साल तक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म करता रहा।
- होटल में पहचान खुलने पर धमकी देकर फिर दुष्कर्म किया।
- जोया ने इस्लाम कबूलने का दबाव डाला, उसे भी आरोपी बनाया गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भमौरी क्षेत्र की एक युवती मुस्लिम युवक-युवती के चुंगुल में फंस गई। युवक ने हिंदू बनकर दोस्ती की और दो साल तक उसका शारीरिक शौषण करता रहा। पीड़िता ने युवती से चर्चा की, तो उसने इस्लाम कबूल कर मुसलमान बनने का दबाव बनाया।
गुरुवार रात हिंदू संगठन के पदाधिकारी सक्रिय हुए। मुस्लिम युवक युवती के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, आटी एक्ट और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया।
कमल बनकर मिलता रहा फरदीन
- 18 वर्षीय पीड़िता माता-पिता के साथ रहती है। वह नीट की तैयारी कर रही है। साल 2020-21 में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल मिला था। इसी दौरान उसकी नानी का निधन हो गया और गुना जाना पड़ा। पीड़िता की एक युवक से मुलाकात हुई। उसने अपना नाम कमल बताया।
पुलिस ने जोया को भी बनाया आरोपी
- गुरुवार रात पीड़िता के परिजन ने हिंदू संगठन के पदाधिकारी मानसिंह राजावत से संपर्क किया। पूरी घटना बताई और विजयनगर थाने पहुंचे।
- पीड़िता ने बताया फरदीन की दोस्त जोया खान से भी मदद मांगी थी। जोया ने उससे चैटिंग की। उसने कहा कि तुम इस्लाम कबूल कर लो। तुम्हें हिंदू धर्म छोड़ना पड़ेगा। पुलिस ने जोया को भी आरोपी बनाया है।
Source link
#फरदन #न #हद #बनकर #लडक #क #फसय #द #सल #तक #कय #दषकरम #मसलम #लडक #न #क #मदद



Post Comment