Last Updated:
केलेची एजीही नाम के गोल्फर ने लगातार 35 घंटे गोल्फ खेलने का दावा किया है. वह अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराना चाहते थे.उन्होंने बारिश, थकान और पैरों में दर्द के बावजूद गोल्फ खेलना जारी रखा. इसका वी…और पढ़ें
गोल्फर ने लगातार 35 घंटे गोल्फ खेलने का किया दावा.
हाइलाइट्स
- न्यूयॉर्क के 27 साल के एजीही ने लगातार 35 घंटे गोल्फ खेला
- इस बीच उन्होंने कुल 126 होल खेले
- नियमों का पालन करते हुए हर राउंड के आखिर में 20 मिनट का ब्रेक भी लिया.
नई दिल्ली. केलेची एजीही नाम के गोल्फर ने लगातार 35 घंटे गोल्फ खेलने का दावा किया है. न्यूयॉर्क के इस गोल्फ खिलाड़ी ने लॉन्ग आइलैंड के एक कोर्स पर रविवार शाम से मंगलवार सुबह तक लगातार 35 घंटे गोल्फ खेली. केलेची एजीही नाम के इस खिलाड़ी ने शुरू में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 24 घंटे खेलने की योजना बनाई थी. लेकिन कुछ घंटों बाद उन्हें पता चला कि मई में नॉर्वे के एक कोर्स पर एक ब्रिटिश गोल्फर लगातार 32 घंटे खेला था. उन्होंने बताया कि उनकी बहन ने इंटरनेट पर सर्च करते समय 32 घंटे का रिकॉर्ड देखने के बाद उन्हें फोन किया था.
27 साल के एजीही ने 126 होल खेले
अपने दोस्तों, टॉर्च और अंधेरे में चमकने वाली गोल्फ गेंदों के साथ 27 वर्षीय एजीही ने रविवार को शाम लगभग 6:30 बजे हंटिंगटन क्रीसेंट क्लब में खेलना शुरू किया और मंगलवार सुबह 5:30 बजे के बाद अपना अंतिम पुट लगाया. इस बीच उन्होंने कुल 126 होल खेले. उन्होंने बताया कि उनके दोस्तों ने पूरे खेल का वीडियो बनाया और अन्य लोगों ने गवाह के तौर पर काम किया ताकि इसे गिनीज रिकॉर्ड की मंजूरी मिल सके. गिनीज के नियमों के तहत उन्हें हर घंटे पांच मिनट का ब्रेक दिया गया. यही नहीं उन्होंने नियमों का पालन करते हुए हर राउंड के आखिर में 20 मिनट का ब्रेक भी लिया.
रिकॉर्ड बना है या नहीं, 12 से 15 सप्ताह में पता चलेगा
लंदन स्थित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रवक्ता काइली गैलोवे ने कहा कि संस्था के विशेषज्ञों को सबूतों की समीक्षा करने और यह घोषित करने में 12 से 15 सप्ताह लगते हैं कि कोई रिकॉर्ड बनाया गया है या नहीं. उन्होंने कहा कि अभी किसी के भी नाम पर सबसे लंबे समय तक लगातार गोल्फ खेलने का रिकॉर्ड दर्ज नहीं है और जो कोई भी आवेदन करता है उसे कम से कम 24 घंटे खेलना चाहिए.

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें
Source link
#बरश #थकन #और #पर #म #दरद…वरलड #रकरड #बनन #क #सनक



Post Comment