2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मुन्नाभाई एमबीबीएस, 3 इडियट्स जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके सीनियर एक्टर बोमन ईरानी का बचपन बेहद ट्रेजिक था। हाल ही में उन्होंने बताया है कि उनके जन्म से पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था। उनकी एक छोटी सी दुकान हुआ करती थी, जो कर्जे में थी। अकेले सब संभालते हुए मां को एंग्जाइटी अटैक आते थे। यही वजह थी कि वो बचपन में बेहद डरे-सहमे रहते थे।
हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में बोमन ईरानी से पूछा गया कि कम उम्र में पिता को खो देना कैसा था। जवाब में बोमन ईरानी ने कहा, मैंने उन्हें कभी नहीं देखा। कोई कम उम्र में नहीं हुआ। मेरे जन्म से पहले ही उनका निधन हो गया था। जो मैंने आज तक महसूस नहीं किया, उसका खोना कैसे महसूस करेंगे।
बोमन ईरानी के बचपन की तस्वीर।
आगे उन्होंने कहा है, मैं एक नर्वस बच्चा था। डरा हुआ रहता था हमेशा। फादर नहीं होने पर ज्यादा लोग घर पर ओवर प्रोटेक्टिव हो जाते थे। मैं बहुत डरा हुआ करता था। बात ढंग से नहीं कर पाता था। हकलाता था।
मां पर बात करते हुए बोमन ईरानी ने कहा है, जब वो विधवा हुईं तो वो बहुत यंग थीं। करीब 29-30 साल की थीं। मुझसे पहले उनकी तीन बेटियां थीं। मैं तो पैदा भी नहीं हुआ था। जब मेरे पिता जी लंबे समय अस्पताल में रहे थे। हॉस्पिटल के बिल थे। हमारी जो दुकान थी, वो भी नहीं चल रही थी। पिता जी की बीमारी में वहां क्या हुआ पता नहीं। हम वेफर्स बनाते थे। छोटी सी दुकान थी। जब उनका निधन हुआ तो दुकान में कर्जा था।
बोमन ईरानी की मां जेरबानो का साल 2021 में निधन हो चुका है।
बातचीत में बोमन ईरानी ने ये भी बताया है कि वो एक समय में ताज होटल के वेटर हुआ करते थे। उन्हें दिन भर खूब चलना पड़ता था और मैनेजर की गाली भी खानी पड़ती थी।
यही बोमन ईरानी आज फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाते हैं। बोमन ईरानी ने वेटर की नौकरी करते हुए ही फोटोग्राफी शुरू की थी। इसके बाद वो थिएटर करने लगे, जहां से उन्हें अंबुजा सीमेंट और फेंटा के एड में काम मिल गया। उन्होंने साल 2000 की फिल्म डरना मना है में छोटा सा रोल कर बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें असल पहचान 2003 की फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस से मिली थी।
Source link
#बमन #ईरन #क #जनम #स #पहल #गजर #गए #थ #पत #छट #स #दकन #करज #म #थ #एकटर #बल #बचपन #म #डर #हआ #रहत #थ #हकलत #थ



Post Comment