×
'भारतीय फुटबॉल महासंघ ने फुटबॉल को खत्म कर दिया…' भूटिया ने लगाए गंभीर आरोप

'भारतीय फुटबॉल महासंघ ने फुटबॉल को खत्म कर दिया…' भूटिया ने लगाए गंभीर आरोप

Last Updated:

फुटबॉल के मैदान पर भारत के गिरते प्रदर्शन से नाराज करिश्माई पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने राष्ट्रीय महासंघ पर खेल को नष्ट करने का आरोप लगाया है.

बाइचुंग भूटिया ने लगाए गंभीर आरोप.

नई दिल्ली. फुटबॉल के मैदान पर भारत के गिरते प्रदर्शन से नाराज करिश्माई पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने राष्ट्रीय महासंघ पर खेल को नष्ट करने का आरोप लगाया है जबकि कुछ अन्य हितधारकों ने मौजूदा प्रणाली को ‘सड़ी हुई’ और ‘अहंकार’ से भरी बताया. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और उसके अध्यक्ष कल्याण चौबे पर भूटिया का तीखा हमला एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में निचली रैंकिंग वाली हांगकांग के खिलाफ 0-1 की चौंकाने वाली हार के एक दिन बाद आया है.

भूटिया ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह देखना बहुत दुखद है कि हम अब एशिया कप के लिए भी क्वालीफाई करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जिसके लिए हम नियमित रूप से क्वालीफाई करते रहे हैं. उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया और जोर्डन जैसे देश विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और हम अब भी एशिया कप के लिए संघर्ष कर रहे हैं. बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.’’ मंगलवार को मिली हार से भारत की 2027 एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को झटका लगा है जबकि टीम इससे पहले लगातार दो एशियाई कप में खेली थी.

भूटिया ने कहा, ‘‘कल्याण चौबे ने भारतीय फुटबॉल को बर्बाद कर दिया है. चौबे को इस्तीफा देकर चले जाना चाहिए. उन्होंने इसे पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है. ढाई साल में तीन महासचिव – पूरी संरचना, व्यवस्था को बदलना होगा. आप एक मैच के लिए 42 लाख रुपये दे रहे हैं. इसे क्वालीफिकेशन से क्यों नहीं जोड़ा गया? यह दिखाता है कि प्रबंधन कितना अनजान है.’

उन्होंने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है- किसी भी परिस्थिति में यह पर्याप्त नहीं है – एआईएफएफ को गहन आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता है. यह वह नहीं है जिसे देखने के लिए हम सभी भारतीय फुटबॉल प्रेमियों और समर्थकों ने अपनी मेहनत की कमाई और प्रयास खर्च किए हैं. समय आ गया है कि एक प्रबंधक और एक ऐसी प्रणाली लागू हो जो काम करे.’’ इस हार से फीफा रैंकिंग में देश के 133वें स्थान पर खिसकने की संभावना है.

authorimg

Contact: satyam.sengar@nw18.com

homesports

‘भारतीय फुटबॉल महासंघ ने फुटबॉल को खत्म कर दिया…’ भूटिया ने लगाए गंभीर आरोप

Source link
#039भरतय #फटबल #महसघ #न #फटबल #क #खतम #कर #दय…039 #भटय #न #लगए #गभर #आरप

Post Comment