×
महज 24 घंटे में बना रहे उत्तरप्रदेश का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, प्रशासन ने सील किए दो सेंटर

महज 24 घंटे में बना रहे उत्तरप्रदेश का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, प्रशासन ने सील किए दो सेंटर

जिला चिकित्सालय के बाहर लगी गुमटी में ऑनलाइन का काम कर रहे युवकों ने मात्र एक हजार रुपये में देवास जिले के निवासी युवक काे उत्तरप्रदेश का जन्म प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया। इस बात की सूचना तहसीलदार को लगी तो उन्होंने एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर भेजा। कर्मचारी को वहां मौजूद युवक ने मात्र 24 घंटे में जन्म प्रमाण पत्र बनाकर देने की बात कही।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Thu, 05 Jun 2025 10:33:13 PM (IST)

Updated Date: Thu, 05 Jun 2025 10:42:12 PM (IST)

जिला अस्पताल के पास गुमटी और बालगढ़ रोड पर एक दुकान में चल रहा था यह काम।

HighLights

  1. शहर के दो ऑनलाइन सेंटरों को तहसीलदार ने जांच के बाद कर दिया सील।
  2. देवास जिले में जन्मे एक व्यक्ति का ही बना दिया उत्तर प्रदेश का जन्म प्रमाण पत्र।
  3. कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार ने कर्मचारियों को सत्यता जानने केंद्रों पर भेजा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। शहर में ऑनलाइन केंद्रों के माध्यम से महज 24 घंटे में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया है। इन केंद्रों से मोटी राशि लेकर किसी का भी जन्म प्रमाण पत्र बना दिया जा रहा है। देवास जिले में जन्मे एक व्यक्ति का तो उत्तरप्रदेश के बदायूं के किसी गांव का जन्म प्रमाण पत्र दे दिया गया।

सच्‍चाई जानने के लिए भेजा तो दंग रह गए

शिकायत मिलने पर कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार ने अपने कर्मचारियों को सत्यता जानने केंद्रों पर भेजा। कर्मचारियों ने केंद्र पर जाकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की बात कही, तो वहां मौजूद युवक ने दावे के साथ कहा कि मात्र 24 घंटे में जन्म प्रमाणपत्र बना देगा। इसके बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। यह सारा काम जिला अस्पताल के पास गुमटी और बालगढ़ रोड पर एक दुकान में चल रहा था। दोनों को प्रशासन ने सील कर सामग्री जब्त की है।

naidunia_image

सूचना मिलने के बाद तहसीलदार सपना शर्मा मौके पर पहुंचीं और गुमटी एवं बालगढ़ रोड स्थित ऑनलाइन की एक अन्य दुकान पर कार्रवाई की और दोनों को सील कर दिया। कम्प्यूटर, लैपटाॅप सहित अन्य सामग्री जब्त कर मौके से पकड़े गए आशीष नामक युवक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

आधार कार्ड समेत कई काम हो रहे थे

  • बालगढ़ रोड़ स्थित दुकान समीर और शोएब नामक युवकों ने ली थी।
  • यह दुकान महाकाल ऑनलाइन के नाम से संचालित हो रही थी।
  • इस दुकान में आधार कार्ड सहित अन्य कार्य कई माह से किए जा रहे थे।
  • ऑनलाइन के कार्य आशीष नामक युवक करता है। बुधवार को इस दुकान पर एक ग्राहक आया।
  • उसने जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कहा। इसके एवज में उससे 1 हजार रुपये लिए गए।
  • गुरुवार को उसे प्रमाण पत्र मिला लेकिन उसमें जन्म स्थान उत्तरप्रदेश के बदायूं का लिखा हुआ मिला।
  • जन्म प्रमाण पत्र में प्राधिकारी के हस्ताक्षर व सील ग्राम पंचायत फुलसी की लगी हुई थी।
  • ग्राहक उसे लेकर आधार सेंटर पर गया, जहां जन्म प्रमाण पत्र फर्जी बताया था।
  • इसके बाद मामले की शिकायत की गई थी।
  • पीड़ित ग्राहक ने बताया कि मेरा जन्म देवास जिले के ग्राम सुनवानी खुर्द में हुआ था।
  • यहां से प्रमाण पत्र उत्तरप्रदेश का बना दिया गया।
  • 900 रुपए लेकर बना दिया प्रमाण-पत्र

    मौके पर मिले युवक आशीष ने बताया कि उसने जन्म प्रमाण पत्र समीर को बनाने के लिए दिया था। समीर ने एक जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए मुझसे 900 रुपये लिए थे। मामले में तहसीलदार सपना शर्मा ने बताया कि दुकानों को सील कर दस्तावेज व अन्य सामग्री जब्त की गई है। मामले में पुलिस भी कार्रवाई कर रही है।

    इस संबंध में पुलिस कप्तान पुनीत गेहलोद ने बताया कि मौके से लैपटाॅप, सीपीयू व अन्य सामग्री को जब्त किया गया है। कुछ युवकों से इस मामले में 10 पुलिसकर्मियों की टीम पूछताछ कर रही है। जब्त डिवाइस एवं फोन की फोरेंसिक जांच करवाई जाएगी। दस्तावेज पर उत्तप्रदेश की सील मिली है, जिसको लेकर आगे उत्तरप्रदेश पुलिस से भी संपर्क किया जा सकता है। मामले में विस्तृत पूछताछ और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Source link
    #महज #घट #म #बन #रह #उततरपरदश #क #फरज #जनम #परमण #पतर #परशसन #न #सल #कए #द #सटर

    Previous post

    पाकिस्तानी दस्तावेज में दावा-भारत ने कई और ठिकाने तबाह किए: भारत ने इसकी जानकारी नहीं दी; एक्सपर्ट्स का अनुमान- यह भारत का स्ट्रैटेजिक कदम था

    Next post

    Indore News: इंदौर के नेताओं ने रूस में लगाए पौधे, दुनिया को दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश

    Post Comment