×
महाकाल की नगरी कहलाएगी ‘वेलनेस सिटी’, देशभर के आध्यात्मिक गुरु को निवेश का न्यौता | Spiritual and Wellness Summit in Ujjain on 5 June to being wellness city of MP India

महाकाल की नगरी कहलाएगी ‘वेलनेस सिटी’, देशभर के आध्यात्मिक गुरु को निवेश का न्यौता | Spiritual and Wellness Summit in Ujjain on 5 June to being wellness city of MP India

मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम द्वारा यह कार्यक्रम 5 जून को इंदौर रोड स्थित निजी होटल में होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शामिल होना प्रस्तावित है। इनके अलावा देशभर से 300 से ज्यादा आध्यात्मिक मार्गदर्शक, नीति निर्माता व आयुर्वेद, योग और संतुलित जीवनशैली से जुड़े विशेषज्ञों के शामिल होने की संभावना है।

इन संस्थाओं को किया आमंत्रित

आयोजन को लेकर परमार्थ निकेतन, पतंजलि आयुर्वेद, शतायु आयुर्वेदा योगा रिट्रीट, जिवाया वेलनेस, द सॉलिटेयर ग्रुप, खेओनी वेलनेस, लेजर होटल, एक्सफन, आत्ममंथन आदि संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजन को लेकर एमपीआइडीसी ने तैयारी तेज कर दी है।

यह होगा कार्यक्रम में

स्प्रिचुअल एंड वेलनेस समिट में विषय विशेज्ञों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्त्रस्म के दौरान उन्हें उज्ज्जैन सहित प्रदेश के प्रमुख संबंधित शहरों में वेलनेस व वेलबीइंग सेंटर की संभावनाएं बताई जाएंगी। सेंटर को लेकर सरकार से उनकी अपेक्षाएं भी जानी जाएंगी। कार्यक्रम में स्प्रिचुअल सिटी को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

स्प्रिचुअल एंड वेलनेस समिट 5 जून को

5 जून को स्प्रिचुअल एंड वेलनेस समिट आयोजित की जा रही है। आयोजन को लेकर विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। समिट में शासन की नीतियों की जानकारी देने के साथ ही विशेषज्ञों की अपेक्षाएं जानी जाएंगी।

– राजेश राठौर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एमपीआइडीसी ये भी पढ़ें: शिप्रा तीर्थ परिक्रमा: मां शिप्रा को 351 फीट लंबी चुनरिया अर्पित करेंगे सीएम, रामघाट से शुरू होगी यात्रा ये भी पढ़ें: पर्यावरण बचाने NIFT की बड़ी पहल, जीरो इन्वेस्टमेंट फैशन में वेस्ट से क्लासी गारमेंट

Source link
#महकल #क #नगर #कहलएग #वलनस #सट #दशभर #क #आधयतमक #गर #क #नवश #क #नयत #Spiritual #Wellness #Summit #Ujjain #June #wellness #city #India

Post Comment