×
माजिद ने JEE Advanced 2025 में हासिल की AIR-3 रैंक, जानें सफलता की कहानी… | Majid secured AIR-3 rank in JEE Advanced 2025 know his success story

माजिद ने JEE Advanced 2025 में हासिल की AIR-3 रैंक, जानें सफलता की कहानी… | Majid secured AIR-3 rank in JEE Advanced 2025 know his success story

दरअसल, दाऊदपुरा निवासी 17 वर्षीय माजिद हुसैन शहर की निजी स्कूल में पढ़ते हैं। जलगांव के एसएसबीटी कॉलेज में पिता मुजाहिद हुसैन सिविल इंजीनियर एचओडी के पद पर है तो माता साकिना हुसैन भी उसी कॉलेज में एमबीए प्रोफेसर है। बड़े भाई साजिद हुसैन भी साथ में ही पढ़ाई कर रहा है।

बचपन से ही इंजीनियर बनने का सपना था…

टॉपर माजिद का बचपन से ही इंजीनियर बनने का सपना है, इसलिए वह हर समय पढ़ाई पर फोकस करते थे। उन्होंने जलगांव में कक्षा 10वीं तक पढ़ाई करने के बाद 11वीं से बुरहानपुर के निजी स्कूल में एडमिशन लिया। जेईई परीक्षा के लिए 14 घंटे तक पढ़ाई कर कठिन प्रश्नों को हल करने का लगातार प्रयास किया। माजिद ने कहा कि सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी है, इसलिए मोबाइल से दूरी बनाकर अधिक समस किताबों के बीच ही गुजार कर यह मुकाम हासिल किया है।

सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

सीएम डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि जेईई एडवांस-2025 की परीक्षा में AIR-3 रैंक अर्जित कर मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने वाले बुरहानपुर के माजिद हुसैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मध्यप्रदेश के छोटे जिलों से भी हमारे युवा अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं, यह अत्यंत हर्षित एवं गौरवान्वित करता है।

Source link
#मजद #न #JEE #Advanced #म #हसल #क #AIR3 #रक #जन #सफलत #क #कहन #Majid #secured #AIR3 #rank #JEE #Advanced #success #story

Post Comment