ठगों ने कहा कि इंग्लैंड से कीमती पार्सल आया है। इसके बाद कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर और कस्टम ड्यूटी व एक्साइज ड्यूटी के नाम पर अलग-अलग किश्तों में 1 …और पढ़ें
HighLights
- आईटी सेक्टर में काम करती है यह युवती
- ठग ने बताया इंग्लैह में हैं कार का शोरूम
- ठगी का मामला जवनरी माह में हुआ था।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हीरानगर थाना क्षेत्र की एक युवती से एनआरआई बनकर 10 लाख रूपये की ठगी का मामला सामने आया है। युवती आईटी सेक्टर में काम करती है। मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर उसकी एक युवक से दोस्ती हुई।
युवक ने अपना नाम विजय कुमार बताया और कहा कि वह अभी इंग्लैंड में रहता है। साथ ही बताया कि मेरा गाड़ी का बड़ा शोरूम है। दोनों के बीच बात होने लगी। एक दिन युवक ने बताया कि मुझे कारोबार में मुनाफा हुआ है, इसलिए मैं तुम्हारें लिए पार्सल भेजना चाहता हूं। यह गिफ्ट तुम्हें पसंद आएगा। इसके बाद दिल्ली से कस्टम अधिकारी के नाम से फोन आया।
ठगों ने कहा कि इंग्लैंड से कीमती पार्सल आया है। इसके बाद कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर और कस्टम ड्यूटी व एक्साइज ड्यूटी के नाम पर अलग-अलग किश्तों में 10 लाख रूपये खातों में ट्रांसफर करवा लिए। यह मामला जवनरी माह में हुआ था।
राजेश दंडोतिया ने बताया कि युवती के साथ एनआरआई बनकर ठगी का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि अपना ओटीपी साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी अज्ञात अंतरराष्ट्रीय पार्सल के लिए फोन पर कस्टम शुल्क का भुगतान न करें।
फाइव-स्टार रेटिंग का लालच देकर सात लाख ठगे
इसी प्रकार लसूड़िया क्षेत्र के रहने वाले यश मेहता को टेलीग्राम पर वर्क फ्राम होम का ऑफर मिला। काम बेहद आसान था कि होटलों को आनलाइन फाइव-स्टार रेटिंग देना है। शुरुआत में छोटा कमीशन देकर युवक का भरोसा जीता। इसके बाद वीआईपी टास्क के नाम पर निवेश करने को कहा गया। भारी मुनाफे की उम्मीद में युवक ने सात लाख रूपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन न तो कमीशन मिला और न ही मूल राशि वापस आई।
खाते से 1.90 लाख निकले
बाणगंगा के प्रगति पार्क निवासी ज्ञानेन्द्र सिंह के साथ बैंकिंग फ्राड की वारदात हुई। 11 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, उनके इंडसइंड बैंक खाते से 1.90 लाख रूपये कटने का मैसेज आ गया। पुलिस संदिग्ध लिंक की जांच कर रही है जिसके जरिए बैंक सर्वर में सेंध लगाकर पैसे निकाले गए।
मोबाइल हैक कर लिया 1.50 लाख का लोन
एरोड्रम थाना क्षेत्र में मोबाइल हैक कर लोन लेने का मामला सामने आया। ठगों ने विपिन गायकवाड़ का स्मार्टफोन एक साफ्टवेयर के जरिए हैक कर लिया। मोबाइल का कंट्रोल मिलते ही ठगों ने विपिन के बैंकिंग क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल कर उनके नाम पर 1.50 लाख का पर्सनल लोन मंजूर करवा लिया। लोन की राशि आते ही उसे तुरंत दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया गया।
#मटरमनयल #वबसइट #पर #एनआरआई #बनकर #क #दसत #गफट #भजन #क #बहन #यवत #स #लख #क #ठग
Indore Crime News, Indore News, Indore Crime News, Indore News Today ,topnews



Post Comment