केली शेरिडन का पोस्ट
इंग्लैंड के ओल्डहैम में रहने वाली कैरा मेलिया ने अपनी दिवंगत मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसकी अब हर कोई तारीफ कर रहा है। 24 साल की कैरा ने बताया कि उनकी मां वेंडी चैडविक हमेशा से ही दुनिया घूमना चाहती थीं, लेकिन वह अकेले ही पांच बच्चों को पाल रही थीं। ऐसे में अपनी जिम्मेदारियों के चलते वह ऐसा नहीं कर पाईं। उनकी मौते के बाद बेटी ने अस्थियों को एक कांच की बोतल में बंद करके समुद्र में प्रवाहित कर दिया। इस बोतल के अंदर उन्होंने कागज का एक टुकड़ा भी रखा था, जिसमें लिखा था “यह मेरी मां हैं। इसे वापस इसमें डाल दो, वह दुनिया भर की यात्रा कर रही हैं।”
कैरा मेलिया को उम्मीद है कि यह बोतल समुद्र में बहते हुए अलग-अलग देशों तक पहुंचेगी और उनकी मां की अंतिम इच्छा पूरी करेगी। कैरा ने बोतल को स्केगनेस में समुद्र में डाल दिया था। हालांकि, 12 घंटे बाद बोतल उसी बीच पर मिली। जिस महिला को यह बोतल मिली, उसने उसे दोबारा समुद्र में फेंक दिया और उम्मीद जताई कि इस बार वह लंबी यात्रा करेंगी।
महिला ने दोबारा समुद्र में फेंका
केली शेरिडन नाम के अकाउंट से बोतल के फोटो वीडियो शेयर किए गए। इसके साथ ही उन्होंने लिखा “हमें यह सुंदर महिला आज बटलिन्स, स्केग्नेस समुद्र तट पर मिली। जैसा अनुरोध किया गया था, उसे वापस समुद्र में फेंक दिया गया है। कारा की मां को सुखद यात्रा की शुभकामनाएं।” इस पोस्ट के साथ शेयर किए गए वीडियो में एक बच्चा बोतल को समुद्र में फेंकता नजर आ रहा है। बीबीसी के साथ बातचीत में कैरा ने उम्मीद जताई कि उसकी मां की यात्रा लंबी होगी। उन्होंने कहा “मैं चाहूंगी कि वह बारबाडोस या स्पेन के किसी समुद्र तट पर पहुंच जाए, जिसमें निश्चित रूप से कुछ समय लगेगा।”
दोस्तों ने दिया आइडिया
मेलिया ने बताया कि उन्होंने राख को समुद्र तट पर बिखेरने की योजना बनाई थी, लेकिन उनके चचेरे भाई और सबसे अच्छे दोस्त ने बोतल में राख बिखेरने का आइडिया दिया। एक बेटी द्वारा अपनी मां को खुशी से विदा करने की घटना ने इंटरनेट पर लोगों को भावुक कर दिया। कई लोगों ने इस प्रयास के पीछे छिपे प्यार और विचार को स्वीकार किया। एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने कहा, “जब मैंने यह पढ़ा तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। मुझे उम्मीद है कि महिला यात्रा करती है और यात्राएं उसे आशीर्वाद देती हैं।” जबकि दूसरे ने कहा, “सुंदर। यह एक अद्भुत विचार है।”
Latest World News
window.addEventListener('load', (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Source link
#मत #क #बद #बट #न #म #क #असथय #क #वरलड #टर #पर #भज
Post Comment