मुझे ये कतई पसंद नहीं- श्रेयस
श्रेयस अय्यर ने 10 दिन में दो खिताबी मुकाबलों को लेकर कहा कि यह बहुत हेक्टिक है। खासतौर से जब आप हार जाते हैं तो आपके दिमाग में यही चलता है। इस दौरान उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई टी20 लीग देखने आए फैंस का धन्यवाद किया। इसके साथ ही कहा कि मैं किसी घटना की बात नहीं करना चाहता। कुल मिलाकर लड़कों ने शानदार प्रदर्शन किया। हमने खिताबी मुकाबले तक पहुंचने के दौरान सिर्फ एक मैच हारा। सिर्फ एक मैच में आप किसी को निशाना नहीं बना सकते। यह पीठ में छुरा घोंपने जैसा है और मुझे ये कतई पसंद नहीं है।
युवा खिलाडि़यों को बंधाया ढांढस
श्रेयस ने फाइनल हारने के बाद निराश आम बात है। इससे उन्हें बहुत दुख होगा। जब अगले साल वापस आएंगे, तो उनके पास प्रेरणा और आत्मविश्वास होगा। उन्हें अपनी कोशिशों पर गर्व होना चाहिए। उन्हें ज्यादा अनुभव नहीं है और वे 20 हजार लोगों के सामने मैच खेल रहे हैं, ये आसान नहीं। मैं भी वहां रहा हूं। जब आप घबराते हैं तो गलतियां करते हैं। लेकिन इससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। आप फिर से मजबूत होकर वापसी करते हैं।
श्रेयस अय्यर को महज 10 दिन में दूसरा झटका, आईपीएल 2025 के बाद अब ये खिताब भी हारे
मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने जीता खिताब
मुंबई टी20 लीग के फाइनल में सोबो मुंबई फाल्कंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में मयूरेश टंडेल के अर्धशतक की बदौलत 157 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने चार गेंद शेष रहते लक्ष्य को आसानी से हासिल कर मुंबई टी20 लीग की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
Source link
#यह #पठ #म #छर #घपन #जस #खतब #मकबल #हरन #क #बद #य #कय #बल #गए #कपतनशरयस #अययर



Post Comment