कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक युवती लव जिहाद का शिकार हुई। आरोपी यूसुफ ने खुद को ‘मुकेश’ बताकर शादी का झांसा दिया और शारीरिक शोषण किया। युवती को मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया और ब्लैकमेल किया। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।
By Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 12 Jun 2025 10:13:11 PM (IST)
Updated Date: Thu, 12 Jun 2025 10:13:11 PM (IST)
HighLights
- आरोपी ने नाम छिपाकर युवती से दोस्ती की।
- शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण।
- अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र की एक टाउनशिप में रहने वाली युवती लव जिहाद का शिकार हो गई। युवती एक पैथोलॉजी लैब में कार्यरत है और उसने आरोप लगाया है कि मुस्लिम युवक ने अपना धर्म और नाम छिपाकर दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया।
जब युवती को युवक की सच्चाई का पता चला और उसने विरोध किया, तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह मुसलमान नहीं बनी, तो उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
नाम छिपाकर मुकेश बना यूसुफ
- पीड़िता ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में आरोपी यूसुफ से मुलाकात हुई थी, जहां उसने खुद को ‘मुकेश’ नाम से परिचित कराया। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई। यूसुफ अक्सर दोस्तों के साथ शराब पार्टी के बहाने फ्लैट पर आता था।
अश्लील फोटो और वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल
आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें कीं और वीडियो कॉल के जरिए भी आपत्तिजनक बातचीत की। इस दौरान उसने चुपके से पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें और स्क्रीनशॉट ले लिए। पीड़िता ने उससे दूरी बनानी चाही, तो वह इन तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने लगा। इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बनाने लगा।
असली पहचान हुई उजागर
एक पार्टी के दौरान यूसुफ के दोस्तों ने उसके मुस्लिम नाम से बात की, जिससे पीड़िता को शक हुआ। उसने बहाने से आरोपी को बुलाया और उसका पहचान पत्र हासिल कर लिया। उसके बाद बुधवार शाम को पीड़िता ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को बुलाकर आरोपी को पकड़वाया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी की पिटाई कर उसे कनाड़िया पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने दर्ज किया केस
कनाड़िया थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी यूसुफ के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पीड़िता के बयान और आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। पीड़िता मानसिक रूप से काफी आहत है और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है।
Source link
#यसफ #न #मकश #बनकर #हद #बनकर #यवत #स #सबध #बनए #अशलल #वडय #बनकर #क #बलकमलग



Post Comment