×
राजा रघुवंशी हत्या की जांच CBI से कराने की मांग:  मृतक के परिजनों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र; भाई बोला- मेघालय सरकार मदद नहीं कर रही – Indore News

राजा रघुवंशी हत्या की जांच CBI से कराने की मांग: मृतक के परिजनों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र; भाई बोला- मेघालय सरकार मदद नहीं कर रही – Indore News

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की जा रही है। मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने दैनिक भास्कर को बताया कि उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। रघुवंशी समाज ने इस मामले

.

2 जून को राजा का शव मेघालय के चेरापूंजी के पास सोहरारिम की एक घाटी में मिला, जबकि उनकी पत्नी सोनम अब भी लापता हैं। उन्हें ढूंढने के लिए सर्च अभियान जारी है। राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में हनीमून मनाने गए थे। इस जोड़े को आखिरी बार 23 मई को देखा गया था। इसके बाद 2 जून तक सर्च ऑपरेशन चलता रहा।

विपिन रघुवंशी ने बताया, हमने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है और यह पत्र आयुक्त कार्यालय में जमा किया गया है। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों हमारा समर्थन करें, ताकि राजा को न्याय और सोनम को तलाशने में मदद मिल सके। जिस तरह से मेघालय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, उससे हमें न्याय की उम्मीद नहीं है।

जहां कपल गायब हुआ, चेरापूंजी का वह इलाका पहाड़ियों वाला है। यहां गहरी खाई भी है।

पुलिस सही से जांच नहीं कर रही

शिलांग से वापस आए भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि शिलांग में सब कुछ ठीक नहीं है। वहां कई संवेदनशील मामलों को दबाया जा रहा है। राजा के लापता होने के बाद होटल मैनेजर, पास की चाय दुकान वाला और एक स्थानीय गाइड संदेह के घेरे में हैं, लेकिन पुलिस ने उनसे ठीक से पूछताछ नहीं की।

गाइड जब पुलिस के सामने लाया गया, तो उसने कहा कि वह राजा और सोनम को एक रास्ते तक छोड़कर आया था, जबकि उस इलाके में आगे का रास्ता दोनों को भी नहीं पता था। विपिन ने बताया कि उस इलाके की सीमा बांग्लादेश से भी लगती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि स्थानीय लोगों से सुनने में आया है कि वहां नए कपल्स को निशाना बनाया जाता है और लड़कियों को अगवा कर लिया जाता है।

मेघालय सीएम बोले- आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा, हम इस घटना के पीछे मौजूद लोगों की जांच और गिरफ्तारी के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। मैं परिवार को आश्वस्त करता हूं कि राज्य सरकार और पुलिस बल इस मामले की जांच हर स्तर पर कर रहे हैं। यह घटना हमारे लिए बेहद दुखद है।

मेघालय के सीएम ने हर स्तर पर जांच का आश्वासन दिया।

मेघालय के सीएम ने हर स्तर पर जांच का आश्वासन दिया।

11 मई को शादी, 20 को घूमने गए, 2 जून को शव मिला

राजा और सोनम ने पिछले महीने 11 मई को शादी की और 20 मई को इंदौर से शिलांग यात्रा के लिए रवाना हुए। परिवार के सदस्य के अनुसार, जोड़े के साथ परिवार की आखिरी बातचीत 23 मई की दोपहर को हुई थी और उसी दिन शाम तक उनका फोन बंद हो गया।

इसके बाद राजा और सोनम के भाई इंदौर से शिलांग पहुंचे और खोजबीन शुरू की। दो जून को सर्चिंग के दौरान राजा का शव बरामद हुआ। सोनम की तलाश की जा रही है।

राजा रघुवंशी की सोमवार को गहरी खाई में लाश मिली थी। पत्नी सोनम की तलाश जारी है।

राजा रघुवंशी की सोमवार को गहरी खाई में लाश मिली थी। पत्नी सोनम की तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…

इंदौर के हनीमून कपल का शिलॉन्ग में CCTV फुटेज मिला

इंदौर के साकार नगर में रहने वाले राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों शिलॉन्ग के एक होटल के रिसेप्शन पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने 22 मई की शाम को होटल से चेकआउट किया। यहां से सिसौरा के होटल पहुंचे। लगेज रखकर दंपती माउलाकया गांव की ओर चले गए।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#रज #रघवश #हतय #क #जच #CBI #स #करन #क #मग #मतक #क #परजन #न #पएम #मद #क #लख #पतर #भई #बल #मघलय #सरकर #मदद #नह #कर #रह #Indore #News

Previous post

पाकिस्तान में कराची की जेल से 216 कैदी भागे: भूकंप के बाद अफरातफरी में मेन गेट से फरार; 80 से ज्यादा दोबारा पकड़े गए

Next post

Indore News: सीसीटीवी में दिखा रहस्यमयी जानवर, 6 लोगों की जान ले चुका, कई गांवों में पसरा सन्नाटा

Post Comment