×

राजा हत्याकांड में अब सामने आया देवास के जितेंद्र रघुवंशी का नाम… 4 बैंक अकाउंट और हवाला कनेक्शन

Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड में देवास के जितेंद्र रघुवंशी का नाम सामने आया है। राज कुशवाह के चार बैंक अकाउंट में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन मिला है, जो जितेंद्र रघुवंशी के नाम पर हैं। पुलिस अब जितेंद्र रघुवंशी को तलाश रही है और उससे पूछताछ कर सकती है। आशंका है कि सोनम ने राज कुशवाह के जरिए हवाला के जरिए रुपये भिजवाए हों।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 11 Jun 2025 09:30:49 AM (IST)

Updated Date: Wed, 11 Jun 2025 11:18:31 AM (IST)

राजा हत्याकांड में अब सामने आया देवास के जितेंद्र रघुवंशी का नाम… 4 बैंक अकाउंट और हवाला कनेक्शन
राज कुशवाह और सोनम रघुवंशी की तस्वीर।

HighLights

  1. जितेंद्र रघुवंशी के नाम पर चार बैंक अकाउंट, लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन।
  2. राज कुशवाह के साथ क्या है जितेंद्र रघुवंशी का रिश्ता, पुलिस करेगी पूछताछ।
  3. हवाला कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस, जल्द ही होगा बड़ा खुलासा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर (Indore News)। राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक नया नाम सामने आया है, वो है देवास के जितेंद्र रघुवंशी का। सोनम रघुवंशी का प्रेमी राज कुशवाह हवाला का काम भी करता था। उसके द्वारा चार बैंक अकाउंट में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन मिला है। यह चारों अकाउंट जितेंद्र रघुवंशी के नाम पर है। पुलिस अब जितेंद्र रघुवंशी को तलाश रही है।

राज कुशवाह ही सोनम रघुवंशी के बिजनेस से संबंधित हर काम देखता था। वो ही रुपयों का लेन-देन भी करता था। इसी को लेकर सोनम और राज के बीच लगातार बात होती रहती थी।

आशंका है कि इसी में से 50 हजार रुपये राज कुशवाह ने अपने साथियों को दिए थे, जिसके बाद वो ट्रेन से शिलांग पहुंचे थे। इसमें सोनम के द्वारा रुपये दिलाने की भी आशंका जताई जा रही है।

naidunia_image

अब जितेंद्र रघुवंशी से पूछताछ पर होगा खुलासा

पुलिस ने जितेंद्र रघुवंशी की तलाश शुरू कर दी है। देवास में पुलिस जल्द ही उसे ढूंढकर पूछताछ कर सकती है। वह यह बता सकता है कि उसका राज कुशवाह और सोनम के साथ क्या रिश्ता है। आशंका है कि सोनम ने ही राज कुशवाह के जरिए लाखों रुपये हवाला के जरिए कही और भिजवाए हो।

सामने आए ये सवाल

  • क्या राज कुशवाह के जरिए सोनम हवाला का कारोबार भी कर रही थी?
  • क्या सोनम ने कहीं और रुपये भिजवाने के लिए हवाला का सहारा लिया?
  • क्या सोनम हवाला के जरिए रुपये कहीं और भिजवाकर राज के साथ वहां शिफ्ट होने वाली थी?
  • Source link
    #रज #हतयकड #म #अब #समन #आय #दवस #क #जतदर #रघवश #क #नम #बक #अकउट #और #हवल #कनकशन

    Previous post

    Indore News: Manglia Railway Gate Closed For One Year, Drivers Forced To Take 20 Km Longer Route – Amar Ujala Hindi News Live

    Next post

    US-China agree on trade talk framework | अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में सहमति, ट्रम्प-शी जिनपिंग की मंजूरी बाकी: अमेरिकी कंपनियों को रेयर अर्थ मिनरल मिलेंगे, चीनी सामान पर टैरिफ कम होगा

    Post Comment