चेहरे का रंग बदल जाता था, मां चिंतित हो जाती थीं
रोहित ने कहा कि अगर हम पुजारा को आउट नहीं कर पाते, तो हम मैच हार जाते थे। उन्होंने मजाक में कहा कि पुजारा के खिलाफ खेलने से उनके चेहरे का रंग इतना बदल जाता था कि उनकी मां भी चिंतित हो जाती थीं। रोहित ने कहा कि धूप में पूरा दिन फील्डिंग करने के बाद जब घर लौटता तो मेरे चेहरे का रंग बदला हुआ होता था। मेरी मां ने मुझसे कई बार पूछा तो मैंने उन्हें बताया कि यह सब पुजारा के कारण है।
इंग्लैंड दौरे पर कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह? ये 3 खिलाड़ी हैं सबसे बड़े दावेदार
घुटने की चोट के बावजूद 100 टेस्ट मैच खेले
रोहित ने पुजारा की कड़ी मेहनत की सराहना की, खासकर जब उन्होंने बताया कि पुजारा ने दोनों घुटनों में एसीएल की चोट के बावजूद 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले। रोहित ने कहा कि यह गंभीर चोट थी। किसी भी खिलाड़ी के लिए यह मुश्किल होता है, जब वह अपनी दोनों एसीएल गंवा देता है। इसके बावजूद पुजारा ने भारत के लिए 100 से अधिक टेस्ट मैच खेलने में सफलता हासिल की।
Source link
#रहत #शरम #क #बड #खलस #बल #टम #मटग #म #सरफ #इस #बललबज #क #आउट #करन #पर #हत #थ #चरच



Post Comment