23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिका में एक और चीनी वैज्ञानिक को जैविक सामग्री की अवैध तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी रविवार को डेट्रॉइट एयरपोर्ट पर हुई, जब वैज्ञानिक चीन से अमेरिका पहुंची। इससे पहले भी ऐसे ही एक अन्य मामले में दो चीनी वैज्ञानिकों पर कार्रवाई की गई थी।
एफबीआई के अनुसार, यह वैज्ञानिक वुहान की हुआझोंग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से पीएचडी कर रही है और मिशिगन यूनिवर्सिटी में एक साल का शोध प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए अमेरिका आई थी। उस पर आरोप है कि उसने बिना सरकारी अनुमति के कीड़ों से जुड़ी जैविक सामग्री पहले ही मिशिगन यूनिवर्सिटी की एक लैब को भेजी थी।
एफबीआई ने बताया कि जैविक सामग्री को किताब में छिपाकर भेजा गया था, जिसे पिछले साल और इस साल की शुरुआत में अमेरिकी अधिकारियों ने जब्त कर लिया।
Source link
#वरलड #अपडटस #अमरक #म #चन #वजञनक #गरफतर #बन #इजजत #क #जवक #समगर #भजन #क #आरप
Post Comment