- Hindi News
- International
- The Body Of Hamas Leader Mohammad Sinwar, Killed In Israeli Attack, Was Recovered, The Army Released The Footage
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इजराइल ने हमास लीडर मोहम्मद सिनवार का शव खोज निकाला है। सिनवार पिछले महीने एक हवाई हमले में मारा गया था।
मोहम्मद सिनवार हमास के सैन्य विंग का प्रमुख था और गाजा के यूरोपियन अस्पताल में एक सुरंग के अंदर छिपा हुआ था। 13 मई को इजराइली सेना और खुफिया एजेंसी शिन बेट ने वहां एक सटीक हमला किया था, जिसमें सिनवार और उसके साथ मौजूद रफा ब्रिगेड के कमांडर मोहम्मद शबाना मारे गए थे।
IDF ने बताया कि हमले के बाद खोज अभियान में अस्पताल के नीचे बनी सुरंग से शव बरामद हुआ। वहां से सिनवार और शबाना के सामान और कुछ अहम दस्तावेज भी मिले हैं।
मोहम्मद सिनवार, हमास के प्रमुख नेता याह्या सिनवार का छोटा भाई था। याह्या ही 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था, जिसे इजराइली सेना ने पिछले साल मार गिराया था।
अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें….
रूस बोला- जल्द यूक्रेनी सैनिकों के शव बॉर्डर भेजे जाएंगे, कैदियों की अदला-बदली पर विवाद गहराया

रूस ने रविवार को ऐलान किया कि वह जल्द ही यूक्रेनी सैनिकों के शवों से भरी ट्रेनें यूक्रेन की सीमा की ओर रवाना करेगा।
हालांकि इस प्रक्रिया में विवाद पैदा हो गया है। रूस का दावा है कि उसने शनिवार को बेलारूस के नोवाया गूटा इलाके के पास एक तय जगह पर यूक्रेन के 6,000 से ज्यादा सैनिकों के शव भेजे, लेकिन यूक्रेन ने उन्हें स्वीकार नहीं किया।
रूस का कहना है कि इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता में इन शवों को लौटाने पर सहमति बनी थी।
यूक्रेन के रक्षा खुफिया प्रमुख किरिलो बुदानोव ने रूस के आरोपों को सिरे से खारिज किया। किरिलो के मुताबिक, यूक्रेन ने इस्तांबुल में बनी सहमति का पूरी तरह पालन किया है। शवों की वापसी की प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू होनी थी, और हमने मंगलवार को रूस को यह जानकारी दे दी थी।
Source link
#वरलड #अपडटस #इजरइल #हमल #म #मर #गए #हमस #लडर #महममद #सनवर #क #शव #बरमद #सन #न #फटज #जर #कय
Post Comment