इंदौर में जल संसाधन विभाग से रिटायर्ड अफसर से फेसबुक पर दोस्ती कर गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। …और पढ़ें
HighLights
- फेसबुक पर डॉ. लिसा डेविड नाम की युवती से हुई थी दोस्ती
- महंगे उपहार के झांसे में आकर बुजुर्ग भेजते रहे रुपये
- बुजुर्ग को विदेशी मुद्रा और मनी लांड्रिंग केस बताकर धमकाया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एक विदेशी युवती से चैटिंग और दोस्ती के चक्कर में पड़कर 67 वर्षीय वृद्ध ने 10 लाख रुपये से ज्यादा गंवा दिए। लगातार रुपयों की मांग होते रहने पर वृद्ध ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई। शुक्रवार को एरोड्रम पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज किया है।
एसीपी विवेक चौहान के अनुसार ओम विहार कॉलोनी निवासी वृद्ध जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। 15 जनवरी को फेसबुक पर उनकी दोस्ती डॉक्टर लिसा डेविस से हुई थी। लिसा ने स्कॉटलैंड में रहना बताया था। दोनों ने नंबर साझा कर लिए और खूब चैटिंग करने लगे। झांसे में आने के बाद लिसा ने कहा कि वह उनसे मिलने भारत आना चाहती है।
डिलीवरी के लिए साढ़े 15 हजार रुपये मांगे
इसके पहले उन्हें उपहार देना चाहती है। कुछ दिनों बाद वृद्ध के पास एक कॉल आया, जिसने इंटरनेशनल कोरियर सर्विस (दिल्ली एयरपोर्ट) का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि डॉ. लिसा ने आपके लिए दो पार्सल भेजे हैं। डिलीवरी के लिए 15,500 रुपये देने होंगे।
वृद्ध ने अपने भानजे से बात की और तत्काल रुपये ट्रांसफर करवा दिए। इसके बाद उन्हें मनी लांड्रिंग केस बताया और कहा कि पार्सल में करोड़ों रुपये की विदेशी मुद्रा है। इसके लिए उनसे 85 हजार रुपये ले लिए।
बाद में विदेशी मुद्रा को भारतीय मुद्रा में परिवर्तित करने के नाम पर भी सात लाख और एक बार एक लाख 92 हजार रुपये ले लिए गए। इस तरह 10 लाख 42 हजार रुपये ठग लिए। दोबारा रुपये मांगने पर बुजुर्ग को शक हुआ और उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत कर केस दर्ज करवाया।
Source link
#वदश #यवत #न #सशल #मडय #पर #इदर #क #रटयरड #ऑफसर #स #दसत #कर #लख #रपय #ठग #लए



Post Comment