×
विराट कोहली का बेंगलुरु हादसे पर आया रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

विराट कोहली का बेंगलुरु हादसे पर आया रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

Image Source : GETTY
विराट कोहली ने बेंगलुरु हादसे पर व्यक्त की दुख।

आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 4 जून को बेंगलुरु पहुंची जहां पर विधानसौधा से लेकर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम तक विक्ट्री परेड में उन्हें हिस्सा लेना था। विधानसौधा में जहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने आरसीबी के प्लेयर्स का सम्मान किया तो वहीं इसके ठीक बाद विक्ट्री परेड की शुरुआत होनी थी, लेकिन काफी ज्यादा संख्या में फैंस के पहुंचने की वजह से वहां पर भगदड़ मच गई जिसमें करीब 11 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर अब विराट कोहली का भी रिएक्शन आया है, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।

मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं

आरसीबी टीम के 18 साल में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के साथ सबसे ज्यादा खुश विराट कोहली दिखाई दिए जो पहले सीजन से लेकर अब तक इसी टीम से खेल रहे हैं। कोहली ने इस जीत को बेंगलुरु के फैंस की जीत भी ट्रॉफी जीतने के बाद बताया था। वहीं अब विक्ट्री परेड के लिए उम्मीद से अधिक फैंस के पहुंचने के बाद वहां पर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आरसीबी फ्रेंचाइजी के आधिकारिक बयान को पोस्ट किया है, इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। पूरी तरह से टूट गया हूं।

विराट कोहली ने बल्ले से एकबार फिर से दिखाया कमाल

कोहली ने आरसीबी की टीम को पहली आईपीएल ट्रॉफी जिताने में बल्ले से अहम योगदान दिया जिसमें उन्होंने 15 मैचों में कुल 657 रन 54.75 के औसत से बनाए, जिसमें विराट कोहली के बल्ले से 8 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। वहीं कोहली का स्ट्राइक रेट 144.71 का रहा इसके अलावा उनके बल्ले से 73 रनों की नाबाद सर्वश्रेष्ठ पारी देखने को मिली। कोहली ने फाइनल मुकाबले में भी बल्ले से सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली।

ये भी पढ़ें

क्रिस वोक्स और जोश टंग खेलेंगे इंडिया-ए खिलाफ मुकाबला, इंग्लैंड लायंस ने अपनी टीम का किया ऐलान

RCB की विक्ट्री परेड में मची भगदड़ से BCCI और IPL ने पल्ला झाड़ा

Latest Cricket News



Source link
#वरट #कहल #क #बगलर #हदस #पर #आय #रएकशन #पसट #शयर #कर #लख #य #बत

Post Comment