×
शिलांग में लापता दंपति में से पति राजा रघुवंशी का शव मिला, सोनम की तलाश जारी | Raja Raghuvanshi dead body found among couple who had gone to visit Shillong from indore

शिलांग में लापता दंपति में से पति राजा रघुवंशी का शव मिला, सोनम की तलाश जारी | Raja Raghuvanshi dead body found among couple who had gone to visit Shillong from indore

बताया जा रहा है कि राजा रघुवंशी का शव गहरी खाई में पड़ा मिला है। फिलहाल, पुलिस शव को खाई से बाहर निकालने में जुटी हुई है। साथ ही, राजा की पत्नी सोनम की भी तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आपको बता दें कि, ये वही इलाका है, जहां दुनियाभर में सबसे ज्यादा बारिश होती है। ये भी बता दें कि, शिलांग पुलिस राजा और सोनम के फोन से शेयर की गई उनकी आखिरी रील के जरिए उनकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- धार्मिक नगरी में शराब बैन, नशे में धुत शख्स ने पुलिस चोकी के पास किया हाईवोल्टेज ड्रामा

23 मई से घर वालों से कोई संपर्क नहीं

बता दें कि, साकार नगर (कैट रोड) निवासी 30 वर्षीय राजा रघुवंशी पत्नी सोनम को लेकर हनीमून मनाने शिलांग गया था। 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए। राजा और सोनम ने ओशरा हिल्स क्षेत्र में रील बनाई थी। पुलिस रील में नजर आ रहे स्थान पर ही सर्चिंग कर रही थी।

राजा और सोनम के भाई शिलांग में

दपति के गुम होने की सूचना मिलने के बाद राजा और सोनम के भाई भी शिलांग पहुंच गए थे। वो वहां पुलिस के साथ मिलकर सर्चिंग में शामिल हैं। इस दौरान उन्हें गाइड और होटल वालों से धमकी भी मिली थी। वो बार-बार पुलिस की सर्चिंग समेत गाइड और वाहन किराए पर देने वाले पर सवाल उठा रहे थे।

Source link
#शलग #म #लपत #दपत #म #स #पत #रज #रघवश #क #शव #मल #सनम #क #तलश #जर #Raja #Raghuvanshi #dead #body #among #couple #visit #Shillong #indore

Post Comment