×
शिलांग में हनीमून मनाने गए कपल का अब तक नहीं चला पता, ढूंढने गए उनके भाईयों को मिली धमकी

शिलांग में हनीमून मनाने गए कपल का अब तक नहीं चला पता, ढूंढने गए उनके भाईयों को मिली धमकी

इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी शिलांग में हनीमून मनाने गए थे, लेकिन 23 मई के बाद से उनका कोई पता नहीं चला है। उनके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अब उनके भाई शिलांग में उनकी तलाश कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस की लापरवाही और धमकियों के कारण परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sun, 01 Jun 2025 08:21:13 AM (IST)

Updated Date: Sun, 01 Jun 2025 10:14:06 AM (IST)

इंदौर के कपल राजा और सोनम की तस्वीर जो शादी के बाद शिलांग गए और 23 मई के बाद से लापता हैं।

HighLights

  1. बारिश की वजह से पुलिस को सर्चिंग में आ रही है परेशानी।
  2. मेघालय के मंत्री ने कहा- दो लोगों के कारण हो रही बदनामी।
  3. सोनम और राजा के भाई ने कहा- लोग उन्हें धमका रहे हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साकार नगर (कैट रोड) निवासी राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का नौवें दिन भी सुराग नहीं मिला। शिलांग पुलिस बारिश के कारण रुक-रुककर सर्चिंग कर रही है। सोनम का भाई गोविंद और राजा का भाई विपिन भी ढूंढने में लगे हुए हैं। गाइड, होटलवाले उन्हें धमका रहे हैं।

30 वर्षीय राजा पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने गया था। 23 मई को उनकी मां से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद दोनों लापता हो गए। विपिन के मुताबिक पुलिस ढूंढने में लापरवाही कर रही है। उनके पास ड्रोन की व्यवस्था भी नहीं है। शुक्रवार को तो मूसलधार बारिश के कारण सर्चिंग नहीं हुई।

naidunia_image

बोले- शिलांग में अब डर लगने लगा है

शनिवार को पुलिसकर्मी सर्चिंग करने गए मगर कुछ घंटों बाद चले गए। विपिन के मुताबिक अब शिलांग में डर लगने लगा है। गाइड और होटल वालों ने कहा कि इस क्षेत्र में रुकना मत। उनके कारण शिलांग हाईलाइट हो गया है। पर्यटकों में कमी आने लगी है।

ग्रामीण उनके साथ घटना कर सकते हैं। राजा के दूसरे भाई सचिन ने कहा कि मेघालय के पर्यटन मंत्री ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दो लोगों के कारण मेघालय बदनाम हो रहा है। पुलिस तो उन्हें ढूंढने में जुटी है। उसमें हमारी क्या गलती है।

Source link
#शलग #म #हनमन #मनन #गए #कपल #क #अब #तक #नह #चल #पत #ढढन #गए #उनक #भईय #क #मल #धमक

Post Comment