शिवपुरी के गुरुद्वारा चौक पर स्थित जैन टेलिकॉम में सोमवार रात चोरी हुई। चोर दुकान की दूसरी मंजिल की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने तीन गल्लों में रखी करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी चुरा ली।
.
दुकान के मालिक मनोज जैन मंगलवार सुबह जब दुकान पहुंचे, तब चोरी का पता चला। जैन ने बताया कि वे ऑनलाइन सर्विस और कियोस्क सेंटर चलाते हैं। सोमवार को जल्दबाजी में एक गल्ले में एक लाख रुपए से ज्यादा की नगदी छोड़ गए थे। अन्य दो गल्लों में करीब 30-35 हजार रुपए रखे थे।
जल्दबाजी में एक लाख रुपए से ज्यादा की नगदी दुकान में छोड़ गए थे।
संचालक ने रात में बंद कर दिए थे सीसीटीवी सुबह दुकान खोलने पर उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले खाली थे। दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे थे, लेकिन शॉर्टसर्किट की आशंका के कारण संचालक ने रात में कैमरे बंद कर दिए थे। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दुकान की दूसरी मंजिल की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर।
Source link
#शवपर #म #टलकम #दकन #स #डढ #लख #रपए #क #चर #दसर #मजल #क #खडक #तडकर #घस #चर #CCTV #बद #थ #Shivpuri #News



Post Comment