×
श्योपुर में युवाओं ने रक्तदान किया, मरीजों को बांटे फल:  जिला पंचायत की पहली महिला सदस्य पोस्ती रावत की पुण्यतिथि मनाई – Sheopur News

श्योपुर में युवाओं ने रक्तदान किया, मरीजों को बांटे फल: जिला पंचायत की पहली महिला सदस्य पोस्ती रावत की पुण्यतिथि मनाई – Sheopur News

श्योपुर जिला पंचायत की पहली महिला सदस्य स्व. पोस्ती रावत की चौथी पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 32 युवाओं ने रक्तदान किया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।

.

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. पोस्ती रावत के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इस मौके पर श्योपुर विधायक बाबू जंडेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजराजसिंह चौहान और पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाट समेत कई लोग मौजूद रहे।

इन लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदान करने वालों में मुकेश मीणा, संतराम, महावीर, राजकुमार बैरवा, मांगीलाल फौजी, सोनू मीणा समेत कई युवा शामिल रहे। श्योपुर जिले में रक्तवीर सेवा संगठन और रक्तदाता टीमों द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है।

अब लोग अपने परिजनों की स्मृति में, जन्मदिन और विवाह की वर्षगांठ पर भी रक्तदान शिविरों का आयोजन करने लगे हैं।

प्रशस्ति पत्र दिए गए

शिविर की सफलता में रामलखन रावत हिरणीखेड़ा मित्र मंडल, मुकेश मीणा हिरनीखेड़ा मित्र मंडल और सागर मित्र मंडल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने रक्तदाताओं को पुष्पहार, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

Source link
#शयपर #म #यवओ #न #रकतदन #कय #मरज #क #बट #फल #जल #पचयत #क #पहल #महल #सदसय #पसत #रवत #क #पणयतथ #मनई #Sheopur #News

Post Comment