×
सागर में लापता लेफ्टिनेंट कर्नल का 3 दिन बाद भी पता नहीं चला, मोबाइल घर पर ही मिला

सागर में लापता लेफ्टिनेंट कर्नल का 3 दिन बाद भी पता नहीं चला, मोबाइल घर पर ही मिला

सागर के महार रेजिमेंट सेंटर से लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार निगम तीन दिन से लापता हैं। पुलिस और सेना की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। उनका मोबाइल कमरे में मिला है। सभी संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चल रहा है। बैंक और कॉल डिटेल्स की भी जांच हो रही है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 04 Jun 2025 11:22:21 PM (IST)

Updated Date: Wed, 04 Jun 2025 11:22:21 PM (IST)

लापता लेफ्टिनेंट कर्नल का नहीं मिला सुराग। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मोबाइल कमरे में, दूसरे फोन के उपयोग की आशंका।
  2. तालाब, होटल, स्टेशन तक व्यापक तलाशी अभियान जारी।
  3. बैंक खातों और कॉल डिटेल्स पर रखी जा रही नजर।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। सागर स्थित महार रेजिमेंट सेंटर (एमआरसी) से तीन दिन पहले लापता हुए लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार निगम का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। सेना और पुलिस की टीमें लगातार उनकी खोजबीन में जुटी हुई हैं। बुधवार को भी शहर के हर थाना क्षेत्र में दबिशें दी गईं, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार एमआरसी के पेंशन शाखा में पदस्थ थे और अकेले सागर में रहते थे। उनका परिवार जबलपुर में निवास करता है। जानकारी के अनुसार वे 2 जून की सुबह रोजाना की तरह पीटी ड्रेस में रनिंग के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। उनका मोबाइल फोन उनके कमरे में ही मिला है, जिससे पुलिस के लिए यह मामला और भी रहस्यमयी बन गया है।

सभी संभावित स्थानों पर छानबीन

  • पुलिस ने सेना के अधिकारियों के साथ मिलकर लेफ्टिनेंट कर्नल के कमरे की गहन तलाशी ली है। संदेह है कि वे किसी अन्य मोबाइल का उपयोग कर रहे हों, इसलिए कमरे में अन्य उपकरणों की भी जांच की गई। शहरभर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे उनकी कोई गतिविधि पकड़ में आ सके।
  • तालाब, नदी, खंडहर, होटल, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे स्थानों पर पुलिस ने व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। बीना, दमोह सहित आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों को रवाना किया गया है।
  • बैंक खातों और कॉल डिटेल्स की निगरानी

    • पुलिस ने उनके बैंक खातों की निगरानी शुरू कर दी है, ताकि किसी भी वित्तीय गतिविधि से सुराग मिल सके। साथ ही, उनके मोबाइल की कॉल डिटेल्स निकालकर सभी नंबरों की जांच की जा रही है। पुलिस ने फोन पर उनकी पत्नी से भी संपर्क किया, जिन्होंने इस पूरे मामले पर अनभिज्ञता जताई है।
    • मुखबिर तंत्र और खुफिया विभाग को सक्रिय कर दिया गया है। हर थाने को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और जल्द से जल्द कर्नल की तलाश की जाए।

    Source link
    #सगर #म #लपत #लफटनट #करनल #क #दन #बद #भ #पत #नह #चल #मबइल #घर #पर #ह #मल

    Post Comment