×
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिखाए तीखे तेवर, दो बड़े अधिकारियों को हटाया, ट्वीट भी किया | CM Mohan Yadav tweeted on the removal of two senior officers

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिखाए तीखे तेवर, दो बड़े अधिकारियों को हटाया, ट्वीट भी किया | CM Mohan Yadav tweeted on the removal of two senior officers

SP अभिजीत रंजन को हटाया

CM मोहन यादव ने इस मामले में कटनी SP अभिजीत रंजन के व्यवहार को खेदनजक बताते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से जिले से हटाने के निर्देश दिए। सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस संबंध में पोस्ट भी की। सीएम के निर्देश पर अभिजीत रंजन को कटनी से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) पुलिस मुख्यालय भोपाल भेज दिया गया था।

मामले में दो अन्य अधिकारियों को भी हटाया

कटनी भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन ने सांसद और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को मामले की शिकायत की। इसके बाद शर्मा ने मुख्यमंत्री को मामले की शिकायत की। अब सीएम ने मामले में दो अन्य अधिकारियों को भी हटाने की बात कही है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को ट्वीट करते हुए बताया कि कटनी के DSP AJK प्रभात कुमार शुक्ला एवं महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा को कटनी से हटाकर उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज के कार्यालय में पदस्थ किया गया है। दोनों अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी बात बताई।

यह भी पढ़ें : कांग्रेसियों में जोश जगा गए राहुल गांधी, 7 प्वाइंट में समझें-क्या रही उपलब्धि और कहां हुई चूक

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस संबंध में अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

कुछ दिन पहले जिला कटनी में हुए घटनाक्रम के फलस्वरूप मैंने दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। जांच उपरांत DSP AJK कटनी श्री प्रभात कुमार शुक्ला एवं महिला थाना प्रभारी कटनी श्रीमती मंजू शर्मा को DGP ने उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज के कार्यालय में प्रशासनिक दृष्टि से संबद्ध किया है। उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रचलन में है।

Source link
#सएम #ड #महन #यदव #न #दखए #तख #तवर #द #बड़ #अधकरय #क #हटय #टवट #भ #कय #Mohan #Yadav #tweeted #removal #senior #officers

Post Comment