ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में नए मोड़ आए हैं। प्रापर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी को पता चला है कि सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह द्वारा छुपाई गई पिस्टल और पांच लाख रुपये भरा बैग ग्वालियर के ठेकेदार लोकेंद्र तोमर के पास है। एसआईटी ने लोकेंद्र की तलाश तेज कर दी है और आरोपितों का ट्रांजिट रिमांड लेकर शिलांग ले जाएगी।
By Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 23 Jun 2025 07:40:10 AM (IST)
Updated Date: Mon, 23 Jun 2025 07:43:28 AM (IST)

HighLights
- लोकेंद्र तोमर की तलाश में एसआईटी की दबिश, फरार हुआ ठेकेदार।
- सिलोम जेम्स ने सोनम का लैपटॉप बैग जलाने की बात कही है।
- मेघालय की एसआईटी अब लोकेंद्र तोमर की तलाश में जुट गई है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में प्रापर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स की गिरफ्तारी होते ही नए किरदार की एंट्री हुई है, जिसका नाम लोकेंद्र तोमर है और इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी संचालित करता है। सूत्रों के अनुसार सिलोम ने बताया सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह द्वारा छुपाई गई पिस्टल और पांच लाख रुपये भरा बैग लोकेंद्र के पास ही है।
एसआईटी ने रविवार को लोकेंद्र की तलाश में हीराबाग कॉलोनी में दबिश दी पर वह फोन बंद कर फरार हो गया। एसआईटी ने शनिवार रात प्रापर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सिलोम ने सोनम और राज के रूम से बैग-कपड़े निकालना स्वीकारा। उसने बताया कि मेरे साथ सिक्युरिटी गार्ड बलवीर अहिरवार भी था।
बलवीर ने सामान समेटने और रूम में पोछा लगाने में मदद की थी। इसके बदले बलवीर को पांच हजार रुपये दिए थे। रविवार को एसआईटी अशोकनगर के मदागन गांव पहुंची और बलवीर को गिरफ्तार कर लिया।
एसआईटी आरोपितों का ट्रांजिट रिमांड लेकर शिलांग ले जाएगी। उधर सिलोम और बलवीर के बयान के बाद लोकेंद्र की तलाश तेज हो गई है। उसका परिवार हीराबाग की उसी इमारत में रहता है जिसमें राज ने सोनम को रुकवाया था।
पत्नी ने लैपटाप फेंका, सिलोम ने बैग जलाया
सिलोम ने बताया कि उसने सोनम का लैपटाप भी निकाला था। वह पत्नी को साथ लेकर गया था। उसकी पत्नी ने लैपटाप वाला बैग प्लाट के समीप ही फेंक दिया। फिर बलवीर के साथ गया और पेट्रोल डालकर बैग में आग लगा दी।
रविवार दोपहर फोरेंसिक एक्सपर्ट ने सर्चिंग की तो जले हुए अवशेष मिले। उसमें जला मोबाइल, प्लास्टिक के टुकड़े और कुछ अन्य सामान था। वह सब सामान (चेन, मंगलसूत्र, मोबाइल, कैश और पिस्टल) नहीं मिला जिसकी एसआईटी को तलाश थी। इससे लोकेंद्र शक के घेरे में आ गया है।
Source link
#सनम #रघवश #क #पसटल #और #लख #रपय #स #भर #बग #ल #गय #गवलयर #क #ठकदर #लकदर #तमर
Post Comment