पाकिस्तान में प्रवासियों का सम्मेलन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ ही सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भी हिस्सा लिया। मुनीर ने अपने संबोधन में पाकिस्तान के बनने से लेकर कश्मीर और बलूचिस्तान पर बात कही। उन्होंने हिंदुओं और भारत पर भी निशाना साधा।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 17 Apr 2025 11:40:05 AM (IST)
Updated Date: Thu, 17 Apr 2025 02:50:55 PM (IST)
HighLights
- ‘कश्मीर को पाक से कोई ताकत अलग नहीं कर सकती’
- बोले- बलूचिस्तान में आतंकियों को जल्द खत्म कर देंगे ‘
- 1500 आतंकवादी पाकिस्तान को नहीं बदल सकते’
एजेंसी, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने पाकिस्तान बनने की कहानी का जिक्र करते हुए हिंदुओं पर टिप्पणी की। पाकिस्तान में प्रवासियों के सम्मेलन ने दो राष्ट्र सिद्धांत (टू नेशन थ्योरी) को सही ठहराते हुए जनरल मुनीर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दो अलग-अलग राष्ट्र हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदू हर मामले में पाकिस्तान से अलग हैं।
जनरल मुनीर ने कहा, ‘आपको अपने बच्चों को पाकिस्तान की कहानी सुनानी चाहिए ताकि वे पाकिस्तान की कहानी न भूलें। हमारे पूर्वजों ने सोचा था कि वे जीवन के हर संभव पहलू में हिंदुओं से अलग हैं। हमारा धर्म अलग है, हमारे रीति-रिवाज अलग हैं, हमारी परंपराएं अलग हैं, हमारे विचार अलग हैं, हमारी महत्वाकांक्षाएं अलग हैं।’
उन्होंने कहा, ‘यही बात दो राष्ट्र सिद्धांत की नींव थी। हम दो राष्ट्र हैं। हम एक राष्ट्र नहीं हैं। इसलिए हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया, इस देश को बनाने के लिए निरंतर संघर्ष किया। हमारे पूर्वजों ने बहुत कुर्बानियां दी हैं और हमने इस देश के निर्माण के लिए बहुत त्याग किया है और हम जानते हैं कि इसकी रक्षा कैसे करनी है।’
कश्मीर और बलूचिस्तान पर क्या बोले मुनीर
जनरल मुनीर ने इस दौरान कश्मीर और बलूचिस्तान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर को दुनिया की कोई ताकत पाकिस्तान से अलग नहीं कर सकती है। इस पर पूरे देश को एकजुट रहना चाहिए।
जनरल मुनीर ने बलूचिस्तान में सक्रिय आतंकवादी समूहों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्णायक कार्रवाई की कसम खाई और कहा कि आतंकवादियों की दस पीढ़ियां भी बलूचिस्तान और पाकिस्तान को नुकसान नहीं पहुंचा सकतीं।
संबोधन में सेना प्रमुख ने इस आशंका को खारिज कर दिया कि 1500 आतंकवादी देश के भविष्य की दिशा बदल सकते हैं। उन्होंने कहा, हम बहुत जल्द इन आतंकवादियों को धूल चटा देंगे। क्या दुश्मन सोचते हैं कि मुट्ठी भर आतंकवादी पाकिस्तान का भाग्य तय कर सकते हैं?
सेना को चाहिए जनता का साथ
Pakistan Army Chief General Asim Munir spews hate against #Hindus and propagates the #TwoNationTheory, which failed in 1971 when Bangladesh got independence from Pakistan. He asserts that children must be taught such “falsehoods” since it’s easier to brainwash youth. Shameful! pic.twitter.com/vaVZhEK4v8
— Taha Siddiqui (@TahaSSiddiqui) April 16, 2025
यहां भी क्लिक करें – इमरान हाशमी की ‘ग्राउंड जीरो’ का टीजर हुआ रिलीज, देखें धमाकेदार एक्शन
Source link
#हम #हदओ #स #हर #बत #म #अलग #ह #पकसतन #क #सन #परमख #Asim #Munir #न #उगल #जहर #कशमरबलचसतन #पर #भ #बल
Post Comment