×
हाई-वोल्टेज लाइन की चपेट में आया डंफर, आग लगी:  चालक की करंट से मौत, मिट्टी गिराने के दौरान बास्केट का ऊपरी हिस्सा संपर्क में आया – Satna News

हाई-वोल्टेज लाइन की चपेट में आया डंफर, आग लगी: चालक की करंट से मौत, मिट्टी गिराने के दौरान बास्केट का ऊपरी हिस्सा संपर्क में आया – Satna News

हादसा रात 11 बजे के करीब हुआ। मृतक रामराज सिंह बिहरा।

सतना जिले की बिरसिंहपुर तहसील के रिमारी गांव में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक डंफर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसमें आग लग गई। हादसे में डंफर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

.

घर में मिट्टी गिराने आया था डंफर जानकारी के मुताबिक डंफर निर्माणाधीन घर में मिट्टी गिराने आया था। इसी दौरान वह घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवीए की लाइन के संपर्क में आ गया। हादसा रात 11 बजे के करीब हुआ।

जैसे ही डंफर ने मिट्टी गिराने के लिए ट्रॉली को ऊपर किया तभी उसकी बास्केट का ऊपरी हिस्सा 11 हजार केवीए की लाइन के संपर्क में आ गया। और तुरंत ही उसमें आग लग गई। बताया गया कि हादसे के करीब आधे घंटे बाद तक न तो बिजली विभाग का कोई कर्मचारी पहुंचा, न ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर आई।

चालक की मौके पर ही मौतय़ आग की चपेट में आने से डंफर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। डंफर मृतक रामराज सिंह बिहरा का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर विभागीय टीमें पहुंचती, तो शायद जान बच सकती थी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Source link
#हईवलटज #लइन #क #चपट #म #आय #डफर #आग #लग #चलक #क #करट #स #मत #मटट #गरन #क #दरन #बसकट #क #ऊपर #हसस #सपरक #म #आय #Satna #News

Previous post

बिलावल बोले-अब भारत-पाक जंग हुई तो ट्रम्प रोक नहीं पाएंगे: कहा- पाकिस्तान में 2025 सबसे खूनी साल हो सकता है; भारत को जलयुद्ध की धमकी

Next post

MP News: राजा हत्याकांड से बदनामी, सोहरा के लोगों ने निकाली शांति रैली, जगह को बताया सुरक्षित, जानें क्या बोले

Post Comment