×
6,23,00,00,000 ₹ की प्राइज मनी.. इस टूर्नामेंट में जीते तो होगी पैसों की बारिश

6,23,00,00,000 ₹ की प्राइज मनी.. इस टूर्नामेंट में जीते तो होगी पैसों की बारिश

Last Updated:

विंबलडन (Wimbledon 2025) के मेजबान ‘ऑल इंग्लैंड क्लब’ के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि बढ़कर रिकॉर्ड 53.5 मिलियन पाउंड लगभग 6.23 अरब रुपये (6,23,00,00,000) कर दी …और पढ़ें

इस टूर्नामेंट में जीते तो होगी पैसों की बारिश.

हाइलाइट्स

  • विंबलडन 2025 की पुरस्कार राशि 6.23 अरब रुपये हुई.
  • विजेताओं को 34.93 करोड़ रुपये मिलेंगे.
  • पहले दौर में हारने पर भी 76 लाख रुपये मिलेंगे.

नई दिल्ली. विंबलडन (Wimbledon 2025) के मेजबान ‘ऑल इंग्लैंड क्लब’ के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि बढ़कर रिकॉर्ड 53.5 मिलियन पाउंड लगभग 6.23 अरब रुपये (6,23,00,00,000) कर दी गयी है जिसमें से एकल वर्ग के विजेताओं को तीन मिलियन पाउंड ( लगभग 34.93 करोड़ रुपये) की राशि मिलेगी.

यह रकम पिछले साल की तुलना में सात प्रतिशत और 3.5 मिलियन पाउंड अधिक है. यह 10 साल पहले इस ‘ग्रास-कोर्ट’ ग्रैंड स्लैम में प्रतियोगियों मिलने वाली राशि से दोगुना है. ‘ऑल इंग्लैंड क्लब के अध्यक्ष डेबोरा जेवांस ने कहा, ‘‘ हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि पिछले 10 वर्षों में हमने पुरस्कार राशि में बहुत बड़ी बढ़ोतरी की है. हमने इस वर्ष पिछले आयोजन की तुलना में लगभग सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की है.’’

इस साल के पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को पिछले साल के पुरस्कारों की तुलना में 11.1% अधिक राशि मिलेगी. एकल के पहले दौर में हारने वाले खिलाड़ियों को 66,000 पाउंड (लगभग 76 लाख रुपये) मिलेंगे, जो पिछले साल की तुलना में 10% अधिक है. विंबलडन का आगाज 30 जून से होगा जबकि इसका समापन 13 जुलाई को होगा.

पिछली बार विंबलडन ने पुरस्कार राशि बढ़ाकर 50 मिलियन पाउंड (लगभग पांच अरब, 29 करोड़ रुपये) कर दी थी. ग्रास कोर्ट की ग्रैंडस्लैम टेनिस चैंपियनशिप में सिंगल्स खिताब जीतने वाले पुरुष और महिला प्रत्येक खिलाड़ी को इस बार 2.7 मिलियन पाउंड (लगभग 28 करोड़, 58 लाख रुपये) मिले थे., जो 2023 में दोनों को मिले रिकॉर्ड 2.35 मिलियन पाउंड से ज्यादा है.

authorimg

Contact: satyam.sengar@nw18.com

homesports

6,23,00,00,000 ₹ की प्राइज मनी.. इस टूर्नामेंट में जीते तो होगी पैसों की बारिश

Source link
#क #परइज #मन. #इस #टरनमट #म #जत #त #हग #पस #क #बरश

Post Comment