×
8 माह की बच्‍ची की मां पर चलेगा हत्‍या का केस, पानी की हौज में डुबाकर ढक्‍कन लगा दिया था

8 माह की बच्‍ची की मां पर चलेगा हत्‍या का केस, पानी की हौज में डुबाकर ढक्‍कन लगा दिया था

वर्षा ने खुद ही शोर मचाया और मायरा-मायरा चिल्लाने लगी। उसने अविनाश को बाहर निकाला और परेशान होकर बच्ची को इधर उधर ढूंढने लगी। रहवासी भी एकत्र हो गए। उन्होंने हौज में देखने का बोला तो वर्षा ने कहा इतना भारी ढक्कन उठा कर वह कैसे गिरेगी। उसने हौज खोलने से मना कर दिया। इस पर लोगों को उसी पर शक हो गया और वर्षा की पोल खुल गई।

By Mukesh Mangal

Publish Date: Thu, 05 Jun 2025 06:16:11 PM (IST)

Updated Date: Thu, 05 Jun 2025 06:29:50 PM (IST)

इंदौर में एक औरत ने अपनी बेटी की हत्‍या की।

HighLights

  1. आंगन में खेल रही मायरा को वर्षा ले गई और हौज में डुबो दिया।
  2. हौज का ढक्कन लगाया और उस पर पानी की मोटर रख दी।
  3. वर्षा ने खुद ही शोर मचाया और मायरा-मायरा चिल्लाने लगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। आठ माह की बच्ची मायरा की मौत के मामले में उसकी मां वर्षा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। वर्षा ने ही मायरा को पानी से भरे हौज में डूबोया था। पानी से भरे होज में डुबोने के बाद ढक्कन लगाया और उस पर पानी की मोटर भी रख दी।

यह था पूरा मामला

  • एसीपी शिवेंदु जोशी के मुताबिक वर्षा की प्रजापत नगर निवासी अवनिशा चौहान से दूसरी शादी हुई है।
  • पहला पति से तलाक हो चुका है। वह एक बेटी के साथ गुजरात में रहता है।
  • उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सास और ससुर से अक्सर विवाद होता रहता था।
  • सास उसको बच्ची नहीं देती थी। इससे वह परेशान रहती थी। बुधवार सुबह सास ससुर बाहर चले गए थे।
  • अविनाश बाथरुम में था। आंगन में खेल रही मायरा को वर्षा उठाकर कर ले गई और हौज में डुबो दिया।
  • उसने हौज का ढक्कन लगाया और उस पर पानी की मोटर रख दी। वर्षा ने खुद ही शोर मचाया और मायरा-मायरा चिल्लाने लगी।
  • उसने अविनाश को बाहर निकाला और परेशान होकर बच्ची को इधर-उधर ढूंढने लगी।
  • रहवासी भी एकत्र हो गए। उन्होंने हौज में देखने का बोला तो वर्षा ने कहा इतना भारी ढक्कन उठा कर वह कैसे गिरेगी।
  • उसने हौज खोलने से मना कर दिया। इस पर लोगों को उसी पर शक हो गया और वर्षा की पोल खुल गई।
  • Source link
    #मह #क #बचच #क #म #पर #चलग #हतय #क #कस #पन #क #हज #म #डबकर #ढककन #लग #दय #थ

    Post Comment