अपराध शाखा के साथ छानबीन में जुटे एसीपी एसएस सांभा और एसआइ करण को शनिवार सुबह अहम सुराग हाथ लगा। दोनों अफसर काले रंग का बैग तलाश रहे है। उसमें एक पिस्टल और 5 लाख रुपये कैश है। पुलिस ने कार शोरूम से सीसीटीवी फुटेज से जाना की बैग ऑटो रिक्शा से आया था। पुलिस ने चालक सुनील उछावने से पूछताछ की।
By Mukesh Mangal
Edited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 21 Jun 2025 09:30:15 PM (IST)
Updated Date: Sat, 21 Jun 2025 09:40:39 PM (IST)

HighLights
- सोनम और राज को एसआइटी ने भेजा जेल
- एसआईटी की जांच में बैग की तलाश जारी
- बैग पहुंचाने वाले रिक्शा चालक से की पूछताछ
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड के अहम आरोपित सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज को भी एसआइटी ने जेल भेज दिया। पुलिस अभी भी पिस्टल और पांच लाख रुपये कैश से भरे बैग की तलाश में जुटी है। शनिवार को ऑटो चालक सुनील उछावने से भी पूछताछ की गई। उसने विशाल के घर से सोनम के पास बैग पहुंचाया था।
सोनम और राज को भेजा जेल
एसपी (शिलांग) विवेक सिम के मुताबिक राज कुशवाह (लक्ष्मणपुरा) और सोनम रघुवंशी (गोविंदनगर) से पूछताछ हो चुकी है। विशेष जांच दल (एसआइटी) के सदस्य अभी इंदौर में ही है। राज और सोनम से पूछताछ पूरी हो चुकी है। इंदौर से लीड मिलने के बाद ही उनकी जरुरत पड़ेगी। लिहाजा शनिवार को दोनों आरोपितों को एडीजे कोर्ट पेश कर जेल भिजवा दिया। सरकारी वकील तुषार चंदा ने कहा आरोपितों को जिला जेल (शिलांग) भेजा गया है। इसके पूर्व तीन आरोपित विशाल उर्फ विक्की,आकाश और आनंद को जेल भेजा गया था। जेल में आरोपितों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है, उन पर हमले की आशंका है।
.jpg)
पुलिस ने ऑटो चालक से की पूछताछ
उधर अपराध शाखा के साथ छानबीन में जुटे एसीपी एसएस सांभा और एसआइ करण को शनिवार सुबह अहम सुराग हाथ लगा। दोनों अफसर काले रंग का बैग तलाश रहे है। उसमें एक पिस्टल और 5 लाख रुपये कैश है। पुलिस ने कार शोरूम से सीसीटीवी फुटेज से जाना की बैग ऑटो रिक्शा से आया था। पुलिस ने चालक सुनील उछावने से पूछताछ की। उसने बताया आरोपितों ने रेपिडो से आनलाइन रिक्सा बुक किया था। वह नंदबाग पहुंचा और बैग ले लिया। लंबे बाल वाले युवक ने बैग रखा और कहा कि लोकेशन पर भिजवा दो। दोपहर करीब दो बजे वह हीराबाग तक बैग लेकर गया था।इमारत से एक युवक आया और 310 रुपये का भुगतान कर बैग ले ले गया। एसआइटी के मुताबिक इसी बैग में रुपये, पिस्टल के अलावा सोनम व राज के गहने हो सकते है, पुलिस को इसलिए बैग की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें- सोनम और राज कुशवाह को 13 दिन के लिए जेल भेजा, राजा रघुवंशी के भाई ने कहा क्या मेघालय पुलिस इनसे डरती है?
20 महिला कैदियों के साथ जेल में रहेगी सोनम
सोनम को शिलांग की जिस जिला जेल में रखा गया उसमें 20 महिला कैदी भी बंद है। पर्यटन स्थल पर हुई इस घटना से मेघालय की बदनामी हुई है। आरोपितों से लोग नाराज है। लिहाजा जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच में रखा गया है। विशाल, आनंद, आकाश और राज भी इसी जेल में रहेंगे।
गिरफ्तारी के बाद फ्लैट से गायब हुआ सोनम का सामान
एसआइटी तीन बार फ्लैट की छानबीन कर चुकी है। उसमें सोनम और राज का कुछ भी सामान नहीं मिला है। जबकि सोनम इस फ्लैट में 30 मई से 8 जून तक रुकी है। इससे शक है कि गिरफ्तारी के बाद सामान गायब किया गया है। फ्लैट ब्रोकर सिलोम जेम्स से राज के दोस्त विशाल ने किराये पर लिया था। उस वक्त सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए थे। पुलिस सिलोम से भी पूछताछ करेगी। सिलोम ने किरायेदारों की थाने में सूचना देने का दावा किया है।
Source link
#Raja #Raghuvanshi #Murder #सनम #और #रज #क #एसआईट #न #भज #जल #बग #पहचन #वल #रकश #चलक #स #क #पछतछ
Post Comment