×

Iran-Israel War: अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर गिराए बम, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिका ने ईरान के 3 न्यूक्लियर ठिकानों पर बम गिरा दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने पोस्ट कर बताया कि हमने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान शामिल हैं।

By Roman Tiwari

Publish Date: Sun, 22 Jun 2025 07:44:10 AM (IST)

Updated Date: Sun, 22 Jun 2025 07:56:48 AM (IST)

Iran-Israel War: अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर गिराए बम, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर गिराए बम

HighLights

  1. अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर गिराय बम
  2. ईरान के फोर्डो, नतांज और एस्फाहान पर बम से हमला
  3. राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

एजेंसी, वाशिंगटन: इजरायल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध में अब अमेरिका भी कूद पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म The Truth Social पर एक पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा है कि अमेरिका ने ईरान के 3 न्यूक्लियर ठिकानों पर बम गिराए हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप का पोस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया, “हमने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान शामिल हैं। सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। प्राथमिक स्थल, फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया।”

ट्रंप ने पोस्ट में लिखा ”सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर के रास्ते पर हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई दूसरी सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है! इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”

यह भी पढ़ें: Israel Iran War:ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायल अपने दम पर नष्ट नहीं कर सकता ईरान का FORDOW, सेना भेजना अंतिम विकल्प

बता दें कि इजरायल और के बीच पिछले 10 दिनों युद्ध जारी है। जिसमें दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइलों से हमला कर रहे थे। वहीं अब इस युद्ध में अमेरिका भी सीधा कूद गया है। ईरान पर हमला करने के पीछे इजरायल का मुख्य उद्देश्य ईरान को न्यूक्लियर बम बनाने से रोकना था।

इजरायल को डर है कि यदि ईरान ने न्यूक्लियर बम बना लिया तो वह सबसे पहले उसपर ही हमला कर सकता है।कारण इजरायल ने मुख्य रूप से ईरान के न्यूक्लियर ठिकाना फोर्डो पर निशाना बनाया था। साथ ही इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम से जुड़े कई प्रमुख वैज्ञानिकों को भी मार दिया है।

Source link
#IranIsrael #War #अमरक #न #ईरन #क #नयकलयर #ठकन #पर #गरए #बम #टरप #न #सशल #मडय #पर #पसट #कर #द #जनकर

Post Comment