×
महिला हॉकी टीम की लगातार छठी हार, अंक तालिका में आखिरी पायदान पर खिसकीं

महिला हॉकी टीम की लगातार छठी हार, अंक तालिका में आखिरी पायदान पर खिसकीं

Last Updated:

भारतीय महिला हॉकी टीम को लगातार हार झेलने पर मजबूर होना पड़ रहा है. यूरोपीय दौरे पर महिला टीम ने लगातार छठा मुकाबला गंवा दिया. बेल्जियम ने अपने घर में भारत को 2-0 से मात दी.

भारतीय महिला हॉकी टीम फिर हारी.

एंटवर्प (बेल्जियम). भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को बेल्जियम से 0-2 से हार गई जो एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में उसकी लगातार छठी हार है. दो गोलरहित क्वार्टर के बाद बेल्जियम ने तीसरे क्वार्टर में लगातार दो गोल करके जीत सुनिश्चित की. बेल्जियम ने शनिवार को भी भारतीय टीम को 5-1 से हराया था.

एंब्रे बेलेनघी ने 40वें मिनट में बेल्जियम को बढ़त दिलाई जबकि लिएन हिलेवार्ट ने इसके तुरंत बाद एक और गोल दागकर बेल्जियम को 2-0 से आगे कर दिया. भारत और बेल्जियम दोनों ने पहले हाफ में आक्रामक इरादे दिखाए. एक-दूसरे की रक्षापंक्ति को परखा. भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले लेकिन टीम गोल नहीं कर सकी.

बेल्जियम ने अधिक बार भारतीय सर्कल में प्रवेश किया लेकिन गोल शुरुआती दो क्वार्टर में गोल करने में सफलता नहीं मिली. बेल्जियम के 2-0 की बढ़त बनाने के बाद भारत वापसी करने में विफल रहा. इस हार के बाद भारत 14 मैच में 10 अंक के साथ तालिका में नौवें और अंतिम स्थान पर है.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homesports

महिला हॉकी टीम की लगातार छठी हार, अंक तालिका में आखिरी पायदान पर खिसकीं

Source link
#महल #हक #टम #क #लगतर #छठ #हर #अक #तलक #म #आखर #पयदन #पर #खसक

Post Comment