- Hindi News
- Sports
- French Open 2025 Update; Carlos Alcaraz Iga Swiatek | Aryna Sabalenka
स्पोर्ट्स डेस्क48 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अल्काराज ने क्वार्टर फाइनल में टॉमी पॉल को केवल 94 मिनट में हराया।
स्पेनिश टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज ने फ्रेंच ओपन 2025 के मेंस सिगल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। डिफेंडिंग चैंपियन ने क्वार्टर फाइनल में 12वीं सीड अमेरिकी खिलाड़ी टॉमी पॉल को केवल 94 मिनट में हराया। वहीं, इटली के लोरेंजो मुसेटी भी अंतिम-4 में पहुंच गए हैं।
विमेंस सिंगल्स की मौजूदा चैंपियन पोलैंड की टेनिस स्टार इगा स्वियातेक और वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका भी अगले दौर में पहुंच गई हैं।
सेमीफाइनल में मुसेटी से भिड़ेंगे अल्काराज अल्काराज लगातार तीसरी बार फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। अल्काराज ने टॉमी पॉल को सीधे सेटों में हराया। उन्होंने 6-0, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज की। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला इटली के लोरेंजो मुसेटी से होगा, जिन्होंने फ्रांसेस टियाफो को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। यह मुकाबला शुक्रवार, 6 जून को खेला जाएगा।
मैच के बाद अल्काराज ने दर्शकों से मजाकिया अंदाज में इसलिए माफी मांगी क्योंकि मैच जल्दी खत्म हो गया था।

अल्काराज ने टॉमी पॉल (हाथ में रैकेट लिए) को सीधे सेटों में हराया।
मुसेटी के मैच के दौरान विवाद इटली के टेनिस खिलाड़ी लोरेंजो मुसेटी ने फ्रेंच ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुसेटी ने पहली बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो को 6-2, 4-6, 7-5, 6-2 से हराया।
हालांकि, मैच के दौरान एक विवाद हो गया। मुसेटी ने दूसरे सेट में हार के बाद गेंद को लात मार दी, जो एक महिला लाइन जज के सीने पर जा लगी। इस पर उन्हें ‘अनस्पोर्ट्समैनलाइक कंडक्ट’ के लिए चेतावनी दी गई। मुसेटी ने तुरंत माफी मांगी और कहा यह एक दुर्भाग्यपूर्ण था।

मुसेटी (बाएं) ने क्वार्टर फाइनल में ने टियाफो को 6-2, 4-6, 7-5, 6-2 से हराया।
स्वियातेक ने स्वितोलिना को हराया पोलैंड की स्टार इगा स्वियातेक ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की एलीना स्वितोलिना को 6-1, 7-5 से हराया, जिससे उनका फ्रेंच ओपन में लगातार जीत का सिलसिला 26 मैचों तक पहुंच गया है। अब वह सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका का सामना करेंगी, जिनके खिलाफ उनका क्ले कोर्ट पर 5-1 का रिकॉर्ड है।

स्वियातेक की फ्रेंच ओपन में यह लगातार 26वीं जीत है।
सेमीफाइनल में सबालेंका का सामना स्वियातेक से होगा वर्ल्ड नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने मंगलवार को पेरिस ओलिंपिक चैंपियन किनवेन झेंग को 7-6(3), 6-3 से हराया। पहले सेट में पिछड़ने के बावजूद, सबालेंका ने टाईब्रेक में वापसी की और दूसरा सेट भी अपने नाम किया। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला चार बार की फ्रेंच ओपन विजेता इगा स्वियातेक से होगा।

सेमीफाइनल में सबालेंका का मुकाबला चार बार की फ्रेंच ओपन विजेता इगा स्वियातेक से होगा।
Source link
#अलकरज #लगतर #तसर #सल #फरच #ओपन #क #समफइनल #मअमरक #खलड #पल #क #सध #सट #म #हरय #सवयतकसबलक #भ #जत



Post Comment