×
Pahalgam Terror Attack: ‘उम्मीद है भारत पहलगाम हमले का सही तरह से जवाब देगा, पाकिस्तान भी जांच में करे सहयोग’… अमेरिकी उपराष्ट्रपति का बयान

Pahalgam Terror Attack: ‘उम्मीद है भारत पहलगाम हमले का सही तरह से जवाब देगा, पाकिस्तान भी जांच में करे सहयोग’… अमेरिकी उपराष्ट्रपति का बयान

US on Pahalgam Attack: पाकिस्तान को लगातार आशंका सता रही है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पलटवार करेगा। पाकिस्तान में डर का माहौल है और वहां की सरकार ने अमेरिका से भी मदद मांगी थी। अमेरिका ने तब भी साफ किया था कि वह आतंकवाद को पालने-पोसने वाले देश के साथ खड़ा नहीं रहेगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 02 May 2025 07:52:11 AM (IST)

Updated Date: Fri, 02 May 2025 02:42:13 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 22 अप्रैल को हुआ था पहलगाम आतंकी हमला
  2. 2 विदेशी नागरिकों सहित 26 लोग मारे गए थे
  3. सेना अब भी कर रही आतंकियों की तलाश

एजेंसी, वॉशिंगटन (Pahalgam Terror Attack)। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले की जांच में भारत का सहयोग करना चाहिए। वेंस ने यह भी कहा कि भारत को हमले का जवाब देने का अधिकार है। भारत को जवाब देना भी चाहिए, लेकिन यह जवाब ऐसा हो, जिससे क्षेत्र में युद्ध की स्थिति न बने।

वेंस ने फॉक्स न्यूज के साथ एक पॉडकास्ट साक्षात्कार में ये बाते कहीं। बता दें, 22 अप्रैल को जब पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था, उस दिन वेंस अपने परिवार के साथ भारत दौरे पर थे।

अमेरिका को लगता है कि भारत हमले का जवाब देगा: वेंस

वेंस ने कहा, हमें उम्मीद है कि भारत इस आतंकवादी हमले का इस तरह से जवाब देगा, जिससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष न हो। हम उम्मीद करते कि पाकिस्तान, यदि वो इस हमले का जिम्मेदार है तो, भारत के साथ सहयोग करेगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कभी-कभी उनके (पाकिस्तान के) क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों का पता लगाया जाए और उनसे निपटा जाए।

पीएम मोदी को ट्रंप सरकार का पूरा समर्थन: प्रवक्ता

इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रंप प्रशासन (Trump Adminstration) से पूरा समर्थन हासिल है। उन्होंने यह भी कहा कि पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, भारत और पाकिस्तान की सरकारों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बोलते हुए ब्रूस ने कहा कि अमेरिका स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। विदेश विभाग की प्रवक्ता ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ हुई बातचीत का भी हवाला दिया।

naidunia_image

प्रवक्ता टैमी ब्रूस के मुताबिक, हम बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। कल अमेरिका के विदेश मंत्री ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की थी। जैसा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी से कहा था कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और प्रधानमंत्री मोदी को हमारा पूरा समर्थन है।

उन्होंने आगे कहा, अमेरिकी विदेश सचिव ने दोनों देशों को एक जिम्मेदार समाधान की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया, जो दक्षिण एशिया में शांति और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखे। हम कई स्तरों पर दोनों देशों की सरकारों के संपर्क में हैं।

naidunia_image

अमेरिका के ताजा बयान से पाकिस्तान की चिंता बढ़ी



Source link
#Pahalgam #Terror #Attack #उममद #ह #भरत #पहलगम #हमल #क #सह #तरह #स #जवब #दग #पकसतन #भ #जच #म #कर #सहयग.. #अमरक #उपरषटरपत #क #बयन

Post Comment