×
MP News: डीएसपी ख्याति मिश्रा ने जताई अमरपाटन में ड्यूटी के दौरान पति से खतरे की आशंका

MP News: डीएसपी ख्याति मिश्रा ने जताई अमरपाटन में ड्यूटी के दौरान पति से खतरे की आशंका

Katni News: कटनी से ट्रांसफर के बाद डीएसपी ख्याति मिश्रा ने अमरपाटन में ज्वाइनिंग नहीं ली है। उन्होंने एसपी को लिखा है कि उन्हें वहां ड्यूटी के दौरान पति से खतरा हो सकता है, क्योंकि उनके पति तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा पूर्व में अमरपाटन में तैनात रह चुके हैं। इस बीच, तहसीलदार के स्वजन ने तीसरे दिन भी जबलपुर जोन के डीआईजी के समक्ष बयान दर्ज नहीं कराए।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 04 Jun 2025 11:09:14 AM (IST)

Updated Date: Wed, 04 Jun 2025 11:15:04 AM (IST)

तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा और डीएसपी ख्याति मिश्रा की तस्वीर।

HighLights

  1. मैहर में आमद तो दर्ज कराई लेकिन अमरपाटन में ज्वाइनिंग नहीं ली।
  2. एसपी को लिखा- पूर्व में पति यहां रह चुके हैं कार्यरत, इसलिए खतरा।
  3. पिछले दिनों डीएसपी के कटनी स्थित बंगले पर हुआ था जमकर हंगामा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। कटनी से स्थानांतरण हुईं डीएसपी ख्याति मिश्रा ने मैहर में अपनी आमद तो दर्ज करा दी, लेकिन वहां के अमरपाटन में ज्वाइनिंग नहीं ली। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने एसपी को लिखा है कि यहां ड्यूटी के दौरान उन्हें खतरा हो सकता है, क्योंकि उनके पति तहसीलदार पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा पूर्व में अमरपाटन में तैनात रह चुके हैं।

शैलेंद्र बिहारी वर्तमान में दमोह जिले के पटेरा तहसीलदार हैं। दूसरी ओर, तहसीलदार के स्वजन ने तीसरे दिन भी जबलपुर जोन के डीआईजी अतुल सिंह के समक्ष बयान दर्ज नहीं कराए। डीआईजी का कहना है कि ख्याति मिश्रा व उनके पति शैलेंद्र के स्वजन द्वारा जबलपुर में बयान दर्ज कराने के बाद जांच रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जाएगी।

सीएम ने कटनी एसपी को हटा दिया था

बता दें कि डीएसपी के पिता, बेटे व तहसीलदार के स्वजन के साथ कटनी सीएसपी बंगले में गत 31 मई की रात हुई मारपीट की घटना के बाद कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन को मुख्यमंत्री के निर्देश पर हटा दिया गया। उनके कार्यालय में तीसरे दिन भी सन्नाटा रहा।

naidunia_image

पूर्व एसपी पर लगाया था पत्नी से अलग करने का आरोप

उम्मीद है कि नए एसपी अभिनव विश्वकर्मा आज कटनी में ज्वाइनिंग दे सकते हैं। दरअसल, डीएसपी ख्याति मिश्रा व उनके पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। तहसीलदार ने पुलिस अधीक्षक रंजन पर उनके खिलाफ हत्या की साजिश रचने और पत्नी से अलग कराने का आरोप लगाते हुए शिकायतें की थीं, जबकि डीएसपी ख्याति मिश्रा ने भी पति पर शक करने और उससे ऊंचा ओहदा होने पर रंजिश रखते हुए बदनाम करने का आरोप लगाए थे।

बंगले में हुआ था विवाद

इस बीच कटनी में सीएसपी पद से ख्याति का तबादला अमरपाटन डीएसपी के रूप में कर दिया गया। शनिवार को वह अपने बंगले में समान पैक करा रही थीं, तभी उनके माता-पिता सहित पति व अन्य स्वजन पहुंच गए थे। बंगले में विवाद होने के बाद पहुंचे पुलिस बल ने स्वजन से मारपीट कर दी थी।

Source link
#News #डएसप #खयत #मशर #न #जतई #अमरपटन #म #डयट #क #दरन #पत #स #खतर #क #आशक

Previous post

Pahalgam Terror Attack: ‘उम्मीद है भारत पहलगाम हमले का सही तरह से जवाब देगा, पाकिस्तान भी जांच में करे सहयोग’… अमेरिकी उपराष्ट्रपति का बयान

Next post

महिला सांसद ने खुद दिखाई अपनी AI न्यूड फोटो, संसद में हुआ बवाल, कर डाली ऐसी मांग

Post Comment