08:46 PM, 08-Apr-2026
DC vs GT Live Score: शुभमन गिल का शानदार पचासा
शुभमन गिल ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं, वाशिंगटन सुंदर भी 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 161 रन हो गया है।
08:33 PM, 08-Apr-2026
DC vs GT Live Score: 12 ओवर का खेल पूरा
12 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और गुजरात ने दो विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 36 और सुंदर 30 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है।
08:11 PM, 08-Apr-2026
DC vs GT Live Score: अर्धशतकीय पारी खेलकर लौटे बटलर
जोस बटलर 27 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें कुलदीप ने बोल्ड किया। अब वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए हैं।
08:08 PM, 08-Apr-2026
DC vs GT Live Score: जोस बटलर का शानदार अर्धशतक
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए जोस बटलर दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। सात ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 77 रन है।
07:43 PM, 08-Apr-2026
DC vs GT Live Score: 19 पर गुजरात को पहला झटका
गुजरात को पहला झटका मुकेश कुमार ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को बोल्ड किया, जो सिर्फ 12 रन बना पाए। अब शुभमन गिल का साथ देने जोस बटलर आए हैं।
07:33 PM, 08-Apr-2026
DC vs GT Live Score: गुजरात की पारी शुरू
गुजरात की पारी शरू हो चुकी है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
07:10 PM, 08-Apr-2026
DC vs GT Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी डार, दुष्मंथा चमीरा और करुण नायर।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, जयंत यादव, अनुज रावत।
07:02 PM, 08-Apr-2026
DC vs GT Live Score: दिल्ली ने टॉस जीता, गेंदबाजी चुनी
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि इस मैच में वह प्लेइंग 11 में बिना किसी बदलाव के उतरेंगे। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम में कप्तान शुभमन गिल की वापसी हुई है। उनकी जगह पिछले मैच में खेलने वाले कुमार कुशाग्र को आराम दिया गया है।
06:46 PM, 08-Apr-2026
DC vs GT Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश कुमार
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा
06:12 PM, 08-Apr-2026
DC vs GT Live Score: आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में दिन के समय में बारिश होने की आशंका है। हालांकि, मैच के दौरान बारिश होने के चांस कम हैं, लेकिन काले बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
#Live #Score #शभमन #गल #क #शनदर #पचस #सदर #भ #अरधशतक #क #करब #गजरत #क #सकर #क #पर
Post Comment